ePaper

सैफ और करीना के बेटे तैमूर की तस्वीर अब ढूंढ़ते रह जाओगे, जानें पूरा मामला

Updated at : 28 Oct 2018 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
सैफ और करीना के बेटे तैमूर की तस्वीर अब ढूंढ़ते रह जाओगे, जानें पूरा मामला

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान एक ऐसे सेलेब्रिटी किड हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग इतने छोटे से उम्र में ही बहुत अधिक हो चली है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब नजर आते हैं और उनकी तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान एक ऐसे सेलेब्रिटी किड हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग इतने छोटे से उम्र में ही बहुत अधिक हो चली है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेताब नजर आते हैं और उनकी तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, लेकिन अब सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने लाडले तैमूर अली खान को लेकर एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है.

जी हां , अब मीडिया के कैमरे तैमूर की तस्वीर नहीं कैद कर पाएंगे. दोनों ने मीडिया से गुजारिश की है कि वो तैमूर की तस्वीर न खींचें और उन्हें वायरल भी न करें. दोनों ने कहा है कि हम चाहते हैं कि तैमूर अली खान अन्य बच्चों की तरह ही पले बढ़ें. तैमूर की तस्वीरें पाने के लिए कृपा करके आप घर के बाहर भी खड़े न हों और न ही तस्वीर खिंचे.

यहां चर्चा कर दें कि इसी साल दिसंबर में तैमूर दो साल के हो जायेंगे जिनके बर्थडे की तैयारी में अभी से सैफीना जुट चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola