दीपावली के बाद देश लौट सकते हैं इरफान

मुंबई : फिल्म अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने बुधवार को विदेश में इलाज कर रहे अभिनेता द्वारा जल्द ही ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करने के खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह दीपावली के बाद देश लौट सकते हैं. 51 वर्षीय अभिनेता इस वक्त विदेश में न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा […]
मुंबई : फिल्म अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने बुधवार को विदेश में इलाज कर रहे अभिनेता द्वारा जल्द ही ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करने के खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह दीपावली के बाद देश लौट सकते हैं.
51 वर्षीय अभिनेता इस वक्त विदेश में न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, इरफान के बारे में चल रही ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग दिसंबर में शुरू करने की खबर अटकलों पर आधारित है.
हालांकि उम्मीद है कि वह दीपावली के बाद भारत लौट सकते हैं. एक ऑनलाइन पोर्टल ने अपनी खबर में दावा किया था कि अपनी 2017 की हिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग के लिए अभिनेता भारत वापस आ रहे हैं.
इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में 5 मार्च को बताया था. बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला है, जो बहुत कम लोगों को होती है और शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










