ePaper

OMG! हीना खान को मिली मुंह मांगी रकम, एक एपिसोड के लिए लेंगी इतनी फीस

Updated at : 25 Aug 2018 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! हीना खान को मिली मुंह मांगी रकम, एक एपिसोड के लिए लेंगी इतनी फीस

एकता कपूर के नये सीरीयल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जब से एकता कपूर ने इस सीरीयल की घोषणा की है तब से इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए फैंस बेताब हैं. एकता कपूर ने प्रेरणा के किरदार के लिए एरिका फर्नांडिस को चुना है. वहीं टीवी […]

विज्ञापन

एकता कपूर के नये सीरीयल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जब से एकता कपूर ने इस सीरीयल की घोषणा की है तब से इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए फैंस बेताब हैं. एकता कपूर ने प्रेरणा के किरदार के लिए एरिका फर्नांडिस को चुना है. वहीं टीवी एक्टर पार्थ समथान अनुराग बसु के किरदार में नजर आयेंगे. दूसरी तरफ हीना खान को कोमोलिका के किरदार में दिखेंगे और उनकी फीस जानकर आप हैरान रह जायेंगे.

हीना खान ने सीरीयल के लिए मुंह मांगी रकम मांगी है. स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार हीना खान इस सीरीयल की सबसे महंगी कलाकार हैं और उन्‍हें एक एपिसोड के लिए 2.25 लाख रुपये की फीस दी जायेगी.

एंटरटेनमेंट पोर्टल को सूत्र ने जानकारी दी है कि हीना खान को एक एपिसोड के लिए 2.25 लाख रुपये दिये जायेंगे. यह अमाउंट पूरे टेली वर्ल्‍ड के लिए काफी ज्‍यादा है. वे टीवी सीरीयल ये रिश्ता क्‍या कहलाता है और बिग बॉस 11 के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. यही वजह है कि निर्माता उन्‍हें मुंहमांगी रकम देने पर राजी हो गये हैं.

स्‍पॉटब्‍वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, शो के निर्माता चाहते हैं कि हीना खान के लिए एक अलग प्रोमो भी बनाया जाये. जल्‍द ही हीना प्रोमो शूट कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि हीना खान पुरानी कोमालिका की तरह बड़ी बिंदी की बजाय बड़े-बड़े ईयररिंग्‍स पहनी हुई नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola