बॉलीवुड हिटमेकर करन जौहर ने बतायी अच्छे अभिनेता की यह खूबी...

मुंबई : फिल्मकार करन जौहर कहतेहैं कि हर अच्छे अभिनेता का दिल प्यार में टूटा होता है. वरना जिस तरह का अभिनय करते हैं वह बहुत मुश्किल होता है. जौहर ने कहा कि बिना दिल टूटे किसी भी व्यक्ति के लिए भावनाओं को पर्दे पर उतारना बेहद मुश्किल होता है. यहां एक परिचर्चा में जौहर […]
मुंबई : फिल्मकार करन जौहर कहतेहैं कि हर अच्छे अभिनेता का दिल प्यार में टूटा होता है. वरना जिस तरह का अभिनय करते हैं वह बहुत मुश्किल होता है.
जौहर ने कहा कि बिना दिल टूटे किसी भी व्यक्ति के लिए भावनाओं को पर्दे पर उतारना बेहद मुश्किल होता है. यहां एक परिचर्चा में जौहर ने कहा, मुझे लगता है कि जिस अभिनेता का दिल नहीं टूटता है, वह उस तरह से अभिनय नहीं कर सकता है.
मैं महसूस करता हूं कि यदि आप अच्छे अभिनेता हैं, तो जरूर आपका दिल टूटा होगा. वरना आप के लिए रूपहले पर्दे पर विशेष प्रकार की भावनाओं को लाना संभव नहीं होता.
‘ए दिल है मुश्किल’ के निर्देशक ने कहा कि यह पहचानना बेहद आसान होता है कि कोई अभिनेता भावनाओं को लाने के लिए कठिन प्रयास कर रहा है. इसका मतलब है कि उसका दिल नहीं टूटा है.
उन्होंने कहा कि कुछ वक्त आपकी आंखें दिल की कहानी बयां कर देती हैं. कई लोगों की आंखों की भाषा बताती है कि उन्होंने जीवन में बहुत कुछ देखा है. यदि ऐसा नहीं है तो उनका अभिनय बनावटी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




