यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया प्यार और अंधेरे का राज

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

टॉक्सिक

Toxic: सुपरस्टार यश ने अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में पहली बार खुलकर बात की है. लास वेगास में हुए एक बड़े इवेंट में उन्होंने फिल्म के एक्शन और इसमें छिपे इमोशन्स के बारे में ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

Toxic: लास वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 में यश एक ग्लोबल इंडियन स्टार और एक विजनरी प्रोड्यूसर के रूप में नजर आए. उन्होंने नमित मल्होत्रा ​​के साथ ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के साथ-साथ अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ पर भी खुलकर अपनी बात रखी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के एक्शन और भावनाओं से जुड़े कई राज खोले.

फिल्म में दिखेगा अलग लेवल का एक्शन

लास वेगास में एक इवेंट के दौरान यश ने बताया कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक:ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का एक्शन बहुत अलग होगा. उनके हिसाब से एक्शन सिर्फ लड़ाई-झगड़ा नहीं है, बल्कि ऐसा होना चाहिए जिसे देखकर दर्शक को दर्द महसूस हो. यश का कहना है कि फिल्म के हर सीन में एक अलग स्टाइल और अलग फ्लेवर डालने की कोशिश की गई है ताकि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले.

फिल्म को लेकर यश ने क्या कहा ?

यश ने फिल्म के इमोशन्स पर बात करते हुए कहा कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन का तमाशा नहीं है, ये इमोशंस का डीप डाइव भी है. ‘हम फिल्में क्यों देखते हैं? क्योंकि हम हर इमोशन अपनी जिंदगी में नहीं जी सकते. फिल्म के जरिए हम किसी और की जिंदगी जीते हैं, उनके दर्द और संघर्ष समझते हैं” और इसी फिलॉसफी के साथ फिल्म में इंसानी जज्बातों के सबसे डार्क और कॉम्प्लेक्स पहलुओं को पकड़ने की कोशिश की गई है.

एक्शन के अंदर छिपी लव स्टोरी

फिल्म की कहानी के बारे में यश ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ऊपर से एक्शन दिखने वाली यह फिल्म असल में अंदर से एक लव स्टोरी है. उन्होंने ने आगे कहा ये अंधेरा आपके मुह पर फेंका नहीं जाएगा ये फिल्म लेयर्ड है, सटल है… मेटाफर और इमोशंस के जरिए बात कहती है, सीधा-सीधा डार्क साइड दिखाने का कोई जोर-जबरदस्ती नहीं है, यश आगे कहते हैं कि पर भाई, इतना भी भारी नहीं है मामला. दिल का कनेक्शन भी पूरा है. इसमें बाप और बेटे के बीच बदले की एक जबरदस्त गाथा भी दिखाई जाएगी. यश के मुताबिक, पूरी कहानी को बहुत ही समझदारी से तैयार किया गया है, जिसमें इमोशन और एक्शन का सही मेल है.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट, 3 एक्ट्रेसेस संग करते दिखे रोमांस

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola