निक जोनास संग रिलेशन पर प्रियंका चोपड़ा की दो टूक...!

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ अपनी सगाई की अफवाहों पर कहा है कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है. अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझती. चोपड़ा ने कहा, मेरा निजी जीवन सार्वजनिक […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ अपनी सगाई की अफवाहों पर कहा है कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है.
अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझती. चोपड़ा ने कहा, मेरा निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है.
मेरे जीवन का 90 फीसदी हिस्सा सार्वजनिक उपभोग के लिए है, लेकिन 10 फीसदी सिर्फ मेरा है. मैं एक लड़की हूं और इन बातों को मुझ तक ही रहने का अधिकार है.
मेरा परिवार, दोस्ती, संबंध ऐसी चीजें हैं जिसका बचाव करना या सफाई देने की जरूरत मैं नहीं समझती हूं. मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं. इसलिए मैं इस पर सफाई देने की जरूरत नहीं समझती हूं.
अभिनेत्री संयुक्त रूप से फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन और येस बैंक की ओर से आयोजित ‘चैलेंजिंग द स्टेट्स क्यू एंड फॉर्जिंग न्यू पाथ्स’ के एक सेशन में बोल रही थीं. वहीं अभिनेत्री ने इस मौके पर कहा कि वह सबसे ज्याद असफलता से डरती हैं.
उन्होंने कहा, मेरा सबसे बड़ा डर असफलता है. मुझे असफलता से नफरत है. मैं बेहद परेशान हो जाती हूं जब मैं असफल होती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




