ePaper

SANJU बायोपिक के बाद अब किताब में छपेगी संजय दत्त की जीवनी, इस दिन होगी रिलीज...

Updated at : 11 Jul 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
SANJU बायोपिक के बाद अब किताब में छपेगी संजय दत्त की जीवनी, इस दिन होगी रिलीज...

नयी दिल्ली : अभिनेता संजय दत्त अगले साल अपनी आत्मकथा लाने जा रहे हैं जिसमें उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को बयां किया जाएगा. प्रकाशक कंपनी ‘हार्परकॉलिंस’ इसका प्रकाशन करेगी. अगले साल 29 जुलाई को संजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर इसे जारी किया जाएगा. प्रकाशकों ने कहा, इस किताब के साथ, पाठक को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेता संजय दत्त अगले साल अपनी आत्मकथा लाने जा रहे हैं जिसमें उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को बयां किया जाएगा. प्रकाशक कंपनी ‘हार्परकॉलिंस’ इसका प्रकाशन करेगी.

अगले साल 29 जुलाई को संजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर इसे जारी किया जाएगा. प्रकाशकों ने कहा, इस किताब के साथ, पाठक को उनकी रूह में उतरने का मौका मिलेगा.

आखिरकार, हमें उनकी जवानी, 80 और 90 के दशक में उनका बॉलीवुड सफर, जेल में उनका अनुभव और उनके अस्तित्व की तलाश से जुड़े अनेक किस्सों को जानने का मौका मिलेगा.

हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. फिल्म में उनका किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है. फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola