मल्लिका शेरावत का दर्द- इंटिमेट होने की डिमांड पूरी नहीं की, तो फिल्म इंडस्ट्री ने बाहर कर दिया

मुंबई : बड़े पर्दे पर अपने अंतरंग दृश्यों से दर्शकों को चौंकाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि इस छवि की एक कीमत है क्योंकि निर्देशक, सह-कलाकार सहित सभी लोगों को लगता था कि वह आसानी से समझौता कर लेगी. वर्ष 2004 में आयी फिल्म ‘मर्डर’ से बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन का […]
मुंबई : बड़े पर्दे पर अपने अंतरंग दृश्यों से दर्शकों को चौंकाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि इस छवि की एक कीमत है क्योंकि निर्देशक, सह-कलाकार सहित सभी लोगों को लगता था कि वह आसानी से समझौता कर लेगी.
वर्ष 2004 में आयी फिल्म ‘मर्डर’ से बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन का पर्याय बनी मल्लिका का कहना है कि इस छवि से लोगों को उनके चरित्र पर टिप्पणी करने का मौका मिल गया. मल्लिका ने कहा, मेरे पर कई आरोप हैं.
अगर बड़े पर्दे पर आप शार्ट स्कर्ट पहनते हैं, किस करते हैं तो आपको अनैतिक महिला समझ लिया जाता है. उन्होंने कहा, मुझे फिल्मों से इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि अभिनेता कहते थे कि तुम मेरे साथ संबंध क्यों नहीं बना सकती?
अगर तुम बड़े पर्दे पर ऐसा कर सकती हो, तो निजी जिंदगी में ऐसा करने में क्या आपत्ति है? इसलिए मेरे हाथ से कई फिल्में चलीं गयीं. यह समाज की सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसका सामना महिलाएं हमारे देश में करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










