FIFA World Cup : माराडोना फीफा के मेहमान, मैच देखने के लिए रोजाना मिलते हैं 9.04 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 8:30 AM
-अर्जेंटीना-नाइजीरिया मैच के दौरान स्टेडियम में बीमार पड़ गये थे माराडोना, अब स्वस्थ सेंट पीटर्सबर्ग : अगर मैदान के अंदर लियोनेल मैसी का जादू चल रहा था तो मैदान के बाहर वीआइपी बॉक्स में बैठे डियगो माराडोना की तूती बोल रही थी, लेकिन अर्जेंटीना की विश्व कप में नाईजीरिया पर जीत के दौरान खुलकर खुशी […]
-अर्जेंटीना-नाइजीरिया मैच के दौरान स्टेडियम में बीमार पड़ गये थे माराडोना, अब स्वस्थ
अर्जेंटीना की नाईजीरिया पर 2-1 की जीत के दौरान मेजबान प्रसारक ने माराडोना पर भी कैमरा फोकस करके रखा. जब पहले हाफ के शुरू में मैसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिलायी, तो माराडोना खुशी से उछल पड़े. उन्होंने अपने हाथों से छाती पर क्रास बनाया और आसमान की तरफ देखकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. माराडोना को विश्व कप देखने के लिए फीफा की ओर से विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है और उन्होंने रोजाना करीब 10 हजार पौंड यानी 9.04 लाख रुपये दिये जा रहे हैं.
बुधवार को माराडोना ने बताया कि वह दुरूस्त हैं. नाइजीरिया के खिलाफ मैच के हाफ टाइम में मेरी गर्दन में काफी दर्द था और मेरा रक्तचाप गिर गया. मैंने डॉक्टर से जांच करायी और उन्होंने मुझे सेकेंड हाफ से पहले घर लौटने की सलाह दी था, लेकिन मैं रूकना चाहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










