FIFA WC : विश्व कप मैच के दौरान तबीयत नासाज होने के बाद माराडोना अब ठीक

मॉस्को : अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की मंगलवार को नाइजीरिया के साथ देश के अहम मुकाबले के दौरान तबीयत नासाज दिख रही थी लेकिन उनका कहना है कि वह दुरुस्त हैं. मंगलवार को ग्रुप डी के एक अहम मैच में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी. […]
मॉस्को : अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की मंगलवार को नाइजीरिया के साथ देश के अहम मुकाबले के दौरान तबीयत नासाज दिख रही थी लेकिन उनका कहना है कि वह दुरुस्त हैं.
मंगलवार को ग्रुप डी के एक अहम मैच में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी. इस दौरान वीआईपी बॉक्स में बैठे माराडोना काफी भावुक दिख रहे थे और उनकी तबीयत भी थोड़ी नासाज लग रही थी.
माराडोना ने कहा , नाइजीरिया के खिलाफ मैच के हाफ टाइम में मेरी गर्दन में काफी दर्द था और मेरा रक्तचाप गिर गया. मैंने डॉक्टर से जांच करायी और उन्होंने मुझे सेकेंड हाफ से पहले घर लौटने की सलाह दी लेकिन मैं रुकना चाहता था कि क्योंकि हमारे लिए सब कुछ दांव पर था. मैं कैसे जा सकता था ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










