FIFA World Cup : मेस्सी के लिए करियर का सबसे तनावपूर्ण पल था नाईजीरियाई मैच

सेंट पीटर्सबर्ग : अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेस्सी ने अपनी टीम की नाईजीरिया पर 2-1 से जीत के बाद स्वीकार किया कि अपने करियर में वह कभी ऐसी तनावपूर्ण स्थितियों से नहीं गुजरे थे. अर्जेंटीना के लिये यह मैच करो या मरो जैसा था. मेस्सी ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागा लेकिन आखिर में मार्कोस रोजो […]
सेंट पीटर्सबर्ग : अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेस्सी ने अपनी टीम की नाईजीरिया पर 2-1 से जीत के बाद स्वीकार किया कि अपने करियर में वह कभी ऐसी तनावपूर्ण स्थितियों से नहीं गुजरे थे. अर्जेंटीना के लिये यह मैच करो या मरो जैसा था. मेस्सी ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागा लेकिन आखिर में मार्कोस रोजो के गोल से ही उसकी जीत और अंतिम-16 में स्थान पक्का हो पाया.
मेस्सी से पूछा गया कि क्या यह उनके करियर का सबसे तनावपूर्ण मैच था, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे पहले कभी इस तरह के हालात से नहीं गुजरा था. यह परिस्थितियों की वजह से था.’ अर्जेंटीना के कोच जार्ज साम्पओली ने कहा कि जब नाईजीरिया ने पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर बराबर किया तो उनकी टीम को बाहर होने की चिंता सताने लगी थी.
उन्होंने कहा, ‘‘पेनल्टी के बाद हम थोड़ा बैचेन हो गये थे. हमें चिंता होने लगी थी कि कहीं हमारा सफर यहीं पर न थम जाए.’ साम्पओली ने कहा, ‘‘हम आखिर में वास्तव में बहुत खुश थे. खिलाड़ियों ने अपनी जीजान लगा दी. उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण जीत दर्ज की.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










