Unfinished में प्रियंका चोपड़ा बतायेंगी अपनी आपबीती, जानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2018 8:43 AM
नयी दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की. किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने घोषणा की कि ‘अनफिनिश्ड’ किताब अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और […]
नयी दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की.
किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने घोषणा की कि ‘अनफिनिश्ड’ किताब अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है.
अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी. प्रियंका ने कहा, किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा.
मैं हमेशा निजी व्यक्ति रही हूं. मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










