प्रियंका चोपड़ा की टीवी सीरिज ''क्वांटिको'' का प्रसारण बंद करेगा एबीसी नेटवर्क

लॉस एंजिलिस : एबीसी नेटवर्क ने खराब टेलीविजन रेटिंग के कारण प्रियंका चोपड़ा अभिनीत टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है. साथ ही कीफर सदरलैंड की ‘डेजिग्नेटिड सर्वाइवर’ एवं कई अन्य टीवी सीरिज का भी प्रसारण बंद किया जायेगा. पिछले महीने ‘क्वांटिको’ के मौजूदा सीजन का प्रसारण शुरू हुआ था. मौजूदा […]
लॉस एंजिलिस : एबीसी नेटवर्क ने खराब टेलीविजन रेटिंग के कारण प्रियंका चोपड़ा अभिनीत टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है.
साथ ही कीफर सदरलैंड की ‘डेजिग्नेटिड सर्वाइवर’ एवं कई अन्य टीवी सीरिज का भी प्रसारण बंद किया जायेगा. पिछले महीने ‘क्वांटिको’ के मौजूदा सीजन का प्रसारण शुरू हुआ था.
मौजूदा सीजन का प्रसारण मध्य जुलाई तक जारी रहेगा. ‘नील्सन लाइव प्लस सेम डेटा’ के मुताबिक 18-49 साल के आयु वर्ग में ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की तीन कड़ियों की औसत रेटिंग 0.5 थी और दर्शकों की संख्या महज 23 लाख थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




