ePaper

श्रीदेवी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार लेते हुए पति बोनी कपूर ने कही यह बात

Updated at : 03 May 2018 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार लेते हुए पति बोनी कपूर ने कही यह बात

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी का मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान लेने यहां आये उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि परिवार के लिए यह खास क्षण है और उन्होंने श्रीदेवी की कमी बहुत महसूस की. श्रीदेवी की गत 24 फरवरी को दुबई में 54 साल की उम्र में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी का मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान लेने यहां आये उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि परिवार के लिए यह खास क्षण है और उन्होंने श्रीदेवी की कमी बहुत महसूस की.

श्रीदेवी की गत 24 फरवरी को दुबई में 54 साल की उम्र में मौत हो गयी थी. श्रीदेवी को हिंदी फिल्म ‘मॉम’ के लिए पुरस्कृत किया गया. इस समारोह में कपूर के साथ उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी भी मौजूद थीं.

बोनी ने समारोह से पहले संवाददाताओं से कहा, काश वह यहां होती. वह सच में इस पुरस्कार की हकदार हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह यहां जश्न के मौके पर आज हमारे साथ नहीं हैं.

मैं भारत सरकार, सूचना प्रसारण मंत्रालय और ज्यूरी का आभारी हूं. यह हम सब के लिए गौरवपूर्ण क्षण है लेकिन दुख की बात यह है कि वह यहां नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola