ePaper

कपिल शर्मा ने फिर कैंसिल की शूटिंग, खाली हाथ लौंटी रानी मुखर्जी!

Updated at : 29 Mar 2018 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा ने फिर कैंसिल की शूटिंग, खाली हाथ लौंटी रानी मुखर्जी!

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नये शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ को लेकर फिर सुर्खियों में आ गये हैं. शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेड’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस एपिसोड को दर्शकों ने सराहा था. लेकिन फिर इसका दूसरा ही एपिसोड कैंसिल हो गया. अब खबरें हैं कि […]

विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नये शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ को लेकर फिर सुर्खियों में आ गये हैं. शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेड’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस एपिसोड को दर्शकों ने सराहा था. लेकिन फिर इसका दूसरा ही एपिसोड कैंसिल हो गया. अब खबरें हैं कि कपिल ने रानी मुखर्जी के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग कैंसिल कर दी है.

रानी मुखर्जी अपनी फिल्‍म हिचकी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में हिस्‍सा लेनेवाली थीं. इंडियन एक्‍सप्रेस के मुताबिक, बुधवार रानी मुखर्जी प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग करनेवाली थीं, लेकिन कपिल ने उन्‍हें सुबह बताया कि ऐसा नहीं हो पायेगा और शूटिंग कैंसिल हो गई है.

इंडियन एक्‍सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक,’ रानी के साथ अचानक शूटिंग कैंसिल करने की बात से पूरी टीम सकते में हैं. कपिल शर्मा से काफी उम्‍मीदें जुड़ी हुई हैं. य‍ह उनकी दूसरी पारी है, इस वजह से उन्‍हें ज्‍यादा सावधान होना चाहिए. वे लोगों की नजरों में हैं, इसलिए उन्‍हें अपने काम को गंभीरता से लेना चाहिए.’

हाल ही में खबरें थीं कि कपिल शर्मा ने टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ शूटिंग कैंसिल कर दी है. दोनों ‘बागी 2’ की प्रमोशन के लिए शामिल होनेवाले थे. वहीं इसपर सफाई देते हुए कपिल ने कहा कि टाइगर और दिशा के साथ कोई शूट शेड्यूल ही नहीं किया गया था.

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा था,’ टाइगर दूसरे एपिसोड की शूटिंग नहीं करनेवाले थे, ऐसे में शूट कैंसिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता. कुछ तो ऑथेंटिक रखा करो यार. ट्विटर अब क्‍या बस सफाई देने के लिए रह गया है. टाइगर (श्रॉफ) भाई को शुभकामनायें, बागी 2 के साथ जल्‍म मिलेंगे.’

मालूम हो कि पिछले साल कपिल शर्मा जमकर विवादों में रहे. आस्‍ट्रेलिया टूर से लौटते वक्‍त फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ उनका झगड़ा खूब विवाद में रहा था. इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था. कपिल ने अपने पुराने शो से भी कई स्‍टार्स को बिना शूटिंग के लौटाया था. जिसमें शाहरुख खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, और अनिल कपूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola