सरनेम नहीं बदलेंगी भारती सिंह

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विरोट कोहली की शादी की है और इस कपल को बधाई देते हुए क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अनुष्का को सरनेम न बदलने की सलाह दी थी. इनसे पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया ने शादी की थी. विराट-अनुष्का की तरह ये कपल […]
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विरोट कोहली की शादी की है और इस कपल को बधाई देते हुए क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अनुष्का को सरनेम न बदलने की सलाह दी थी. इनसे पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया ने शादी की थी. विराट-अनुष्का की तरह ये कपल भी मैरिड लाइफ इंज्वॉय कर रहा है. हाल ही में भारती सिंह ने अपना सरनेम बदलने को लेकर एक बयान दिया है.
नवभारतटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारती सिंह का इस बारे में कहना है कि,’ मैंने अपना सरनेम नहीं बदला है. बस यह भारती सिंह लिंबाचिया हो गया है. इससे हर्ष को भी कोई दिक्कत नहीं है. वो बेहद कूल है. उनका कहना है कि सरनेम लगाना है तो लगा नहीं तो मत लगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, शादी तो हो गई न.’
उन्होंने आगे यह भी कहा कि,’ जिन्होंने इतने सालों तक पाला-पोसा, उनका नाम छोड़कर जो अभी मिले उसका सरनेम लगा लें. वैसे आजकल के लड़के भी फ्री माइंडेड हो गये हैं. उनको फर्क नहीं पड़ता सरनेम लगाओ या नहीं लगाओ. शादी तो हुई ही है. घर-गृहस्थी तो चलनी ही है.’ बता दें कि भारती और हर्ष पिछले कर्इ सालों से एकदूसरे को डेट करने के बाद इसी महीने 3 दिसंबर को शादी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




