Bigg Boss 11: अब अर्शी ने ”दबंग” खान पर ही लगा दिया ऐसा आरोप, कहा- सलमान साहब…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 11: अब अर्शी ने ”दबंग” खान पर ही लगा दिया ऐसा आरोप, कहा- सलमान साहब…

‘बिग बॉस 11’ में आखिर वो समय आ ही गया जब उन्‍हें अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिला. लेकिन इसमें भी घरवालों को कड़े दौर से गुजरना पड़ा. जैसे ही किसी सदस्‍य के परिवार को कोई मेंबर घर में घुसता, बिग बॉस झट से उन्‍हें फ्रीज कर देते. इसी बीच अर्शी खान के पिता […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 11’ में आखिर वो समय आ ही गया जब उन्‍हें अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिला. लेकिन इसमें भी घरवालों को कड़े दौर से गुजरना पड़ा. जैसे ही किसी सदस्‍य के परिवार को कोई मेंबर घर में घुसता, बिग बॉस झट से उन्‍हें फ्रीज कर देते. इसी बीच अर्शी खान के पिता ने घर में इंट्री की, लेकिन पिता के जाने के बाद ही अर्शी, शिल्‍पा शिंदे पर भड़क गईं. उन्‍होंने शिल्‍पा पर आरोप लगाया कि उनके पिता के प्रति शिल्‍पा का रवैया अच्‍छा नहीं था.

हालांकि सभी घरवालों यही कहते रहे कि शिल्‍पा ने ऐसा कुछ नहीं किया. इसके बाद अर्शी, शिल्‍पा की मां का भी अपमान करती नजर आई. बाकी घरवालों की तरह सलमान खान को भी अर्शी खान की ये बातें नागवार गुजरीं. आज ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड में सलमान, अर्शी पर भड़कते नजर आयेंगे. लेकिन अर्शी उनपर ही आरोप लगाती दिखेंगी.

अर्शी, सलमान पर ही आरोप लगाने लगाती हैं कि,’ सलमान साहब मुझे लगता है कि आप शिल्‍पा की गलतियां नहीं देख पाते. इसके बाद गुस्से में सलमान विकास को कहते हैं विकास मुबारक हो यह है आपके कैप्टन की चॉइस. बता दें कि इस हफ्ते कैप्‍टेंसी टास्‍क में विकास की रणनीति के अनुसार अर्शी खान को घर का नया कैप्‍टन चुना गया है. पिछले कुछ दिनों से अर्शी लगातार शिल्‍पा पर भद्दे कमेंट्स करती नजर आ रही हैं.

आज के एपिसोड में गेस्‍ट पेनालिस्‍ट के तौर पर करण पटेल और पूर्व बिग बॉस कंटेस्‍टेंट करिश्‍मा तन्‍ना घर में इंट्री करेंगे. करण पहले ही शो की प्रतिभागी हीना खान की आलोचना कर चुके हैं. घर के अंदर करण ने उन्‍हें जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा, हीना जी जो आपका तकिया कलाम बन गया है कि ये मैंने कब कहा. बाहर 130 करोड़ लोग देख रहे हैं और हमें बातें याद रहती हैं.

यकीनन दोनों प्रोमोज से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज का ऑनएयर होनेवाला एपिसोड कितना दिलचस्‍प होगा. साथ ही यह देखना खास होगा कि आज सलमान सुल्‍तानी अखाड़े में किन दो दावेदारों को भिड़ायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola