पीएम मोदी और राहुल की मिमिक्री नहीं करने को कहा गया था: स्टैंड अप कलाकार श्याम रंगीला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2017 8:47 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार की निर्णायक के तौर पर भूमिका वाले कॉमिक रियल्टी शो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नकल नहीं उतारने को कहा गया. सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं की मिमिक्री कर लोकप्रिय हुए रंगीला को शो ‘द ग्रेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार की निर्णायक के तौर पर भूमिका वाले कॉमिक रियल्टी शो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नकल नहीं उतारने को कहा गया. सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं की मिमिक्री कर लोकप्रिय हुए रंगीला को शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था.

रंगीला ने कहा कि उनकी स्टैंडअप प्रस्तुति को सराहा गया लेकिन उनसे बेहद कम समय में ताजा सामग्री तैयार करने को कहा गया क्योंकि चैनल किसी को नाराज नहीं करना चाहता था.

उन्होंने कहा, शो में प्रस्तुति देने के लिए बुलाने से पहले उन्हें पता था कि मैं मोदीजी और राहुल गांधी जैसे राजनेताओं की मिमिक्री करता हूं. शुरुआत में उन्होंने मोदी की मिमिक्री नहीं करने को कहा लेकिन राहुल की नकल उतारने की अनुमति दे दी गयी.

रंगीला ने दावा किया कि एक महीने की शूटिंग के बाद उनसे नई शूटिंग के लिए कहा गया क्योंकि चैनल ने मोदी-राहुल की मिमिक्री को प्रसारित नहीं किया. हालांकि चैनल की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola