”कॉमेडी” को कठिन काम मानती हैं परिणति चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणति चोपडा गोलमाल अगेन फिल्म में नया चेहरा हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उनके साथी कलाकारों ने उनका स्वागत किया और ऐसा एहसास कराया मानो वह टीम का हिस्सा रही हैं.रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, परिणति और तब्बू अहम […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणति चोपडा गोलमाल अगेन फिल्म में नया चेहरा हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उनके साथी कलाकारों ने उनका स्वागत किया और ऐसा एहसास कराया मानो वह टीम का हिस्सा रही हैं.रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, परिणति और तब्बू अहम भूमिकाओं में हैं.इश्कजादे की अभिनेत्री ने कहा कि वह पूरी तरह से सितारों से घिरी हुई थीं. रिणति ने यहां जियो मामी मूवी मेला में संवाददाताओं से कहा, उन लोगों के बीच एक जुडाव था और वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते थे. वे जानते थे कि असल में क्या करना है. चूंकि मैं नई थी तो मुझे लगता कि मैं समझ नहीं पाऊंगी, मैं जानती नहीं थी कि क्या करना है.
अभिनेत्री ने कहा, लेकिन सेट पर आने के 10 मिनट के भीतर मेरा स्वागत किया गया. इन लोगों को देख कर मुझे लगा कि मुझे क्यों इस फिल्म में लिया गया क्योंकि मैं उनकी तरह ही हूं. मुझे जिंदगीभर के दोस्त मिले हैं और यह इस फिल्म में मेरी सबसे बडी कमाई है. इस मौके पर गोलमाल अगेन की पूरी टीम मौजूद थी.शेट्टी सेट्स पर हंसी मजाक करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन परिणति ने कहा कि उनके साथी कलाकार अजय देवगन भी कम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










