मैंने इतनी बेइज्जती सही, जिसका कोई हिसाब नहीं : कंगना

Updated:
विज्ञापन
मैंने इतनी बेइज्जती सही, जिसका कोई हिसाब नहीं : कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली जैसे कई नमी गिरामी अभिनेताओं पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए उनके बारे में कई बड़े खुलासे किये हैं. कंगना रनौत ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश रोशन और उनके बेटे ने लोगों के बीच मेरी छवि खराब की है और इसके […]

विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली जैसे कई नमी गिरामी अभिनेताओं पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए उनके बारे में कई बड़े खुलासे किये हैं.
कंगना रनौत ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश रोशन और उनके बेटे ने लोगों के बीच मेरी छवि खराब की है और इसके लिए वे मुझसे माफी मांगें. कंगना ने ‘आप की अदालत’ में कार्यक्रम में कहा, “मैंने इतनी बेइज्जती सही है, जिसका कोई हिसाब नहीं है.रात-रात भर मैं रोती थी, और मुझे नींद नहीं आती थी.
मुझे स्ट्रेस हुआ, ट्रॉमा हुआ कई रातों तक मैं सो नहीं पाई, और हर तरह के मेरे बारे में घटिया, वाहियात मेल्स रिलीज किए हुए हैं, उनको आज भी लोग गूगल करके पढ़ते हैं, चटखारे लेते हैं, इस बदतमीजी के लिए मुझे माफी चाहिए उनसे.
अपने दमदार अभिनय के लिए तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली अभिनेत्री कंगना ने स्वीकार किया कि अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ उनका प्रेम सम्बन्ध था, मगर बाद में जब ऋतिक को उनकी पूर्व पत्नी से तलाक मिल गया तो वो पीछे हट गये. कंगना ने कहा, “ऋतिक ने मुझे कानूनी नोटिस भेजा था और कहा था कि मुझसे माफी मांगे. वह चाहता था कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताऊं कि वो ‘सिली एक्स’ नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola