ePaper

शो की गिरती TRP के बाद कपिल ने घटाई फीस, तो सुनील ने कर दी डबल...

Updated at : 25 Jul 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
शो की गिरती TRP के बाद कपिल ने घटाई फीस, तो सुनील ने कर दी डबल...

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी ने जहां उनकी जेब ढीली कर दी है वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस बढ़ा दी है. उन्‍हें लगातार कई शोज़ के ऑफर्स मिल रहे हैं और इस समय सुनील […]

विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी ने जहां उनकी जेब ढीली कर दी है वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस बढ़ा दी है. उन्‍हें लगातार कई शोज़ के ऑफर्स मिल रहे हैं और इस समय सुनील गेस्‍ट अपीयरेंस और स्‍टेज शो पर पूरा फोकस कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक सुनील ने अभी तक किसी भी शो में वापसी नहीं की है क्‍योंकि वह ब्रेक लेकर किसी बेस्‍ट शो का इंतजार कर रहे हैं. एक ओर जहां कपिल ने अपने शो की गिरती टीआरपी के चलते अपनी फीस तकरीबन आधी कर दी है वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी डिमांड को देखते हुए फीस डबल कर दी है.

सुनील पहले शो के एक एपिसोड के लिए 7-8 लाख रुपये ले रहे थे और अब अपनी बढ़ती अपीयरेंस को देखते हुए वे 13-14 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं. बता दें कि सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा के शो छोड़ देने के बाद शो की टीआपी लगातार गिरती जा रही है. खबरें तो यह भी है कि कपिल का शो बंद भी हो सकता है. कपिल के शो से चैनल को हर साल 110 करोड़ रुपये की कमाई होती है.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के अलावा इन दो करीबियों से भी तोड़ दिया नाता!

कहा जा रहा है कि कपिल ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए और बढ़ा लिया है. कपिल एक एपिसोड के 80 लाख रुपये लेते थे और अब वा सिर्फ 40 लाख रुपये लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा ने अपनी फीस आधी कर दी है और ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सेलीब्रिटी ने खुद सामने आकर अपनी फीस कम करने को कहा है.

बता दें कि पिछले दिनों सुनील और कपिल जब आस्‍ट्रेलिया से लौट रहे थे तब फ्लाइट में कपिल ने शराब पीकर सुनील से बदतमीजी की थी. उनके साथ गाली-गलौच की थी और उनपर जूता भी उछाला था. उस दिन के बाद से सुनील फिर कपिल के शो में नजर नहीं आये. गौर करने वाली बात यह भी है कि मेकर्स कपिल के शो में सुनील के लौटने का इंतजार करते रहे और इसका सबूत यह रहा कि शो के स्टिंग से सुनील का चेहरा 4 महीने बाद तक भी हटाया नहीं गया था. लेकिन सुनील ने अपने बयान में यह स्‍पष्‍ट कर दिया था कि वो शो में लौटने वाले नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola