कपिल ने शाहरुख को दिया धोखा ? बीमारी के बहाने से कैंसिल किया शूट !
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खबर थी कि तनाव की वजह से कपिल शर्मा ने अपने शो का शूट कैंसल कर दिया. इस ऐपिसोड को शाहरुख और अनुष्का ने जब हैरी मेट सेजल की प्रमोशन के लिए शूट करना था. लेकिन कपिल की तबीयत बिगड़ने से सारी प्लानिंग चौपट हो गयी. सभी कपिल की सेहत को लेकर चिंता में थे, […]
विज्ञापन
खबर थी कि तनाव की वजह से कपिल शर्मा ने अपने शो का शूट कैंसल कर दिया. इस ऐपिसोड को शाहरुख और अनुष्का ने जब हैरी मेट सेजल की प्रमोशन के लिए शूट करना था. लेकिन कपिल की तबीयत बिगड़ने से सारी प्लानिंग चौपट हो गयी. सभी कपिल की सेहत को लेकर चिंता में थे, मगर एक वेबसाइट के खुलासे ने इस मामले में बड़ा झटका दिया है. वेबसाइट स्पॉटबॉयई की एक खबर के मुताबिक, कपिल शर्मा ने बीमारी का बहाना बनाकर शूट कैंसल किया था.
वेबसाइट ने पूरे सबूत के साथ प्रमुखता से ये खबर दी है कि शाहरुख-अनुष्का के साथ शूट कैंसल करने के बाद कपिल शर्मा हॉस्पिटल नहीं गये. बल्कि वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे. वेबसाइट ने लिखा है कि कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में फोन करने पर बताया गया कि उनके पास कपिल शर्मा के ट्रीटमेंट का कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसी बीच एक सोर्स ने वेबसाइट को बताया कि कपिल शर्मा अभी लोखंडवाला की अपनी बिल्डिंग से निकले हैं और जनरल स्टूडियोज की ओर जा रहे हैं.
पता लगाने पर सामने आया कि कपिल उस समय वाकई स्टूडियो में थे और अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी की शूटिंग कर रहे थे. क्या वाकई फिल्म का शूट इतना जरूरी था कि इसके लिए कपिल शर्मा ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा तक को धोखा देने के लिए ऐसी एक्टिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










