ePaper

VIDEO : क्या आपने देखी सलमान खान की Being Human ई-साइकिल...? जानें फीचर्स आैर कीमत

Updated at : 05 Jun 2017 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : क्या आपने देखी सलमान खान की Being Human ई-साइकिल...? जानें फीचर्स आैर कीमत

मुंबई : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेता सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लांच की है. बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल के दो वेरिएंट्स- BH27 और BH12 चार रंगों- सफेद, पीला, लाल और काला में उपलब्ध है. साइकिल के दूसरे वेरिएंट्स बिक्री के लिए कुछ महीनों में उपलब्ध होंगे. सलमान […]

विज्ञापन

मुंबई : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेता सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लांच की है. बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल के दो वेरिएंट्स- BH27 और BH12 चार रंगों- सफेद, पीला, लाल और काला में उपलब्ध है. साइकिल के दूसरे वेरिएंट्स बिक्री के लिए कुछ महीनों में उपलब्ध होंगे.

सलमान ने ट्वीट कर साइकिल का वीडियो शेयर किया है.

सलमान की साइकिल में यह है खास
सलमान ने ट्वीट कर बताया, जब लोगों को लंबी यात्रा करनी होती है तो वो साइकिल से ट्रैवल करने की सोचते भी नहीं हैं. लेकिन आसान पैडल और रिचार्जेबल मोटर सपोर्ट होने के कारण ये ई साइकिल शहर और गांव, दोनों जगहों पर चलाने में आसान है. ये ARAI सर्टिफाइड साइकिल्स की मैक्सिमम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी. इन हाइ-एंड साइकिलों की कीमत 40,000 रुपये से 57,000 रुपये के बीच तय की गयी है.

जन्मदिन पर लांच किया था BeingInTouch ऐप
सलमान ने पिछले साल दिसबंर में अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स के लिए एक नया ऐप BeingInTouch जारी किया था. ऐप के जरिये फैन्स सलमान से कनेक्ट रह सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप में सलमान से जुड़ी विभिन्न जानकारी और अपडेट्स मौजूद रहती हैं.

करोड़ों हैं चाहने वाले
बताते चलें कि भारत में सलमान खान के करोड़ों चाहने वाले हैं, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अभिनेता के BeingHuman ब्रांड के इस प्रोडक्ट को लोग पसंद करेंगे. इसके पहले इस संस्था ने क्लोदिंग, ज्वेलरी, एक्सेसरीज आदि ‘बीइंग ह्यूमन’ के नाम से लांच किया है.फिलहाल सलमान खान के फैंस को फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का इंतजार है, जो ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola