Chandrababu Naidu : दिल्ली रवाना होने से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा-NDA ने बेहतर प्रदर्शन किया, हम साथ-साथ हैं

Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू आज शाम दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे, इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे एनडीए के साथ हैं.

विज्ञापन

Chandrababu Naidu : टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले ये कहा कि चुनाव समाप्त हो गए हैं और मैं आज दिल्ली जा रहा हूं. ये दिल्ली जाने से पहले मेरी पहली प्रेस वार्ता है. मतदाताओं ने हमें जो समर्थन दिया उसके लिए उनका धन्यवाद, मैं उनका समर्थन पाकर बहुत खुश हूं. हमें विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत मिली. हमें कुल 164 सीटें मिली हैं और हमने 16 लोकसभा सीट भी जीती है. टीडीपी, बीजेपी और जनसेना पार्टी के गठबंधन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं एनडीए के साथ हूं.

राज्य के कल्याण के लिए बना गठबंधन


चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है. कुल मत का टीडीपी को 45% मिला है यह बड़ी उपलब्धि है. यह ऐतिहासिक चुनाव था. इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की, वे रात-दिन काम करते रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित भी होना पड़ा. इस चुनाव में वोट देने के लिए मतदाता विदेशों से भी घर आए और मतदान किया. चंद्रबाबू नायडू आज शाम एनडीए की बैठक में शामिल होने वाले हैं, यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं.

Also read : Bihar Results: नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से गये दिल्ली, शाम को बैठक में होंगे शामिल

Lok Sabha Election Result 2024 Chhattisgarh: बस्तर सीट नहीं बचा सके कवासी लखमा, 11 में से 10 सीट पर बीजेपी का कब्जा

टीडीपी और जदयू की सरकार बनाने में अहम भूमिका

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं, जिसमें बीजेपी की 240 सीटें शामिल हैं, चूंकि बीजेपी बहुमत से 32 सीट पिछड़ गई इसलिए नई सरकार के गठन में टीडीपी और जदयू की भूमिका बहुत अहम है. टीडीपी को 16 सीट मिली है, जबकि जदयू को 12 सीटें मिली हैं, यही वजह है कि सरकार गठन में इन दो पार्टियों की भूमिका बहुत अहम है. आज शाम दिल्ली में पीएम आवास में हो रही एनडीए की अहम बैठक में शामिल होंगे, जिसमें सरकार गठन पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola