Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में 5 पर दुष्कर्म और 274 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनावी मैदान में उतरे 1710 उम्मीदवारों में से 21 प्रतिशत ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. जबकि 5 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दुष्कर्म के मामले घोषित किए हैं. यह खुलासा एडीआर की रिपोर्ट से हुआ है.
Lok Sabha Election 2024: एडीआर और ‘द नेशनल इलेक्शन वाच’ ने कुल 1717 उम्मीदवारों में से 1710 के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर ये खुलासे किए गए हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा.
360 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उतरे 1717 उम्मीदवारों में 360 ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक 360 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 17 उम्मीदवारों को विभिन्न मामलों में दोषी ठहराया गया है, 11 उम्मीदवारों पर हत्या से संबंधित मामले दर्ज हैं, 30 पर हत्या के प्रयास का आरोप है और 50 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि पांच उम्मीदवारों पर दुष्कर्म के आरोप हैं.
बीजेपी के 40 और कांग्रेस के 35 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख राजनीतिक दलों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तीन में से तीन उम्मीदवार, शिवसेना के तीन में से दो उम्मीदवार, भारत राष्ट्र समिति के 17 में से 10 उम्मीदवार, कांग्रेस के 61 में से 35 उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के 70 में से 40 उम्मीदवारों ने शपथपत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. इसके अलावा तेलुगू देशम पार्टी के 17 में से नौ उम्मीदवार, बीजू जनता दल के चार में से दो उम्मीदवार, राष्ट्रीय जनता दल के चार में से दो उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के चार में से दो उम्मीदवार, वाईएसआरसीपी के 25 में से 12 उम्मीदवार, तृणमूल कांग्रेस के आठ में से तीन उम्मीदवार और समाजवादी पार्टी के 19 में से सात उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.
Also Read: राय बरेली से मैदान में राहुल गांधी, जानिए इस सीट पर कितनी मजबूत है कांग्रेस, Video
बीजेपी के 32 और कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार एआईएमआईएम के तीन में से तीन उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. जबकि शिवसेना के 3 में से 2, भारत राष्ट्र समिति के 17 में से 10 उम्मीदवार, बीजेडी के 4 में से दो, बीजेपी के 70 में से 32, कांग्रेस के 61 में से 22, वाईएसआरसीपी के 25 में से 9, टीडीपी के 17 में से 6, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के 4 में से 1 पर, एआईटीसी के 8 में से 2 और एसपी के 19 में से 4 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है.
Also Read: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










