Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से मैदान में राहुल गांधी, जानिए इस सीट पर कितनी मजबूत है कांग्रेस, Video

Updated:
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 / pti

Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस सीट से कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है. दिनेश प्रताप सिंह की बात करें तो उन्होंने 2018 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: शुक्रवार को अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया. कांग्रेस ने आखिरी समय में रायबरेली के लिए राहुल के नाम पर मुहर लगाई और नामांकन की आखिरी घड़ी में ही उन्होंने पर्चा भी दाखिल किया. रायबरेली सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट के तौर पर जाना जाता है. पहले इंदिरा गांधी- फिरोज गांधी यहां से सांसद रह चुके हैं. इसके बाद राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी यहां से पांच बार सांसद रह चुकी है. अब इस सीट से राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राहुल गांधी इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार का सामना कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने वायनाड से भी चुनाव लड़ा था, इस कारण वो सांसद तो बने रहे लेकिन उन्हें अमेठी से हाथ धोना पड़ा. हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता और कई नेता लगातार मांग कर रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से नामांकन दाखिल करें. लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें राय बरेली से चुनावी मैदान में उतारा है. राहुल गांधी को  बीजेपी रायबरेली में घेरने में जुटी है.   बीजेपी ने इस सीट से राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है. दिनेश प्रताप सिंह स्थानीय नेता होने के साथ-साथ कांग्रेस में भी रह चुके हैं. उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है. ऐसे में राहुल गांधी के रायबरेली से कड़ी टक्कर मिल सकती है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola