Ram Mohan Naidu: सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री, तीन बार के सांसद, जानिए कौन हैं राम मोहन नायडू

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Ram Mohan Naidu

Ram Mohan Naidu: तेलुगू देशम पार्टी के नेता राम नायडू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बने हैं. महज 36 साल की उम्र में वो तीसरी बार सांसद बने हैं. विरासत में मिली राजनीति को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

Ram Mohan Naidu: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले टीडीपी नेता राम मोहन नायडू भी शामिल है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) नेता राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. नायडू ने  अपने प्रतिद्वंद्वी वाईएसआर कांग्रेस के तिलक पेराडा को भारी अंतर से  हराकर तीसरी बार सांसद बने हैं. टीडीपी के तीसरे बार के सांसद राम मोहन नायडू ने महज 36 साल की उम्र में मोदी सरकार की तीसरी पारी में मंत्री पद की शपथ ली है. वो अबतक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बने हैं.

तीसरी बार बने हैं सांसद
राम मोहन नायडू को राजनीति विरासत में मिली है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीडीपी नेता येरन नायडू के बेटे हैं. साल 2012 उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन की थी. आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से वो तीसरी बार सांसद बने हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वाईएसआर कांग्रेस के तिलक पेराडा को 3 से ज्यादा वोटों से मात दी है.  

पिता की मौत के बाद संभाली विरासत
साल 2012 में कार हादसे में राम मोहन नायडू के पिता का निधन हो गया था. पिता की मौत के बाद वो सक्रिय राजनीति में आए और 2014 में महज 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने. उन्होंने श्रीकाकुलम से चुनाव जीता. वो 16वीं लोकसभा में दूसरे सबसे कम उम्र के सांसद बने थे.  

राम मोहन नायडू ने अमेरिका से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है
नायडू काफी पढ़े लिखे सांसद हैं. उन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की है. यूएस के प्रूडे यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने अपनी स्कूली तालिम दिल्ली के डीपीएस स्कूल आरके पुरम से की है. राजनीति में आने से पहले वो सिंगापुर में रहकर काम कर रहे थे, लेकिन पिता की मौत के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा.

संसद रत्न पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित  
राम मोहन नायडू को 2020 में संसद रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. आम लोगों और अपने वोटरों से उनका कितना करीबी रिश्ता है यह इसी से जाहिर हो जाता है कि उन्होंने 18वीं लोकसभा चुनाव में अपनी सीट से तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola