Lok Sabha Election Results : जीत दर्ज करने वाले सांसदों की सूची
Lok Sabha Election Results लोकसभा चुनाव के परिणाम लगातार घोषित हो रहे हैं, अबतक 53 लोग चुनाव जीत चुके हैं. देखिए सूची.
Lok Sabha Election Results : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ रहे हैं, अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार देश में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है. एनडीए को 295 सीट पर बढ़त हासिल है, जबकि इंडिया गठबंधन 231 सीट पर आगे चल रही. यह चुनाव बीजेपी पार्टी के लिए झटका साबित हुआ है, क्योंकि उसे अकेले दम पर बहुमत नहीं मिल पाया है. इस वजह से सहयोगी पार्टी मोल-भाव करेंगे इसमें कोई दो राय नहीं है, साथ ही मजबूत विपक्ष होने की वजह से सरकार पर एक अंकुश भी रहेगा. 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले ही सरकार का गठन होगा. अबतक जो उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं, उनके सूची इस प्रकार है.
| निर्वाचन क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम | वोट | जीत का मार्जिन |
| नरसापुरम | भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | 707343 | 276802 |
| महेसाणा | हरिभाई पटेल | 686406 | 328046 |
| गांधीनगर | अमित शाह | 1010972 | 744716 |
| अहमदाबाद पूर्व | हसमुखभाई पटेल | 770459 | 461755 |
| अहमदाबाद पश्चिम | दिनेशभाई मकवाना | 611704 | 286437 |
| जूनागढ़ | चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई | 584049 | 135494 |
| भरूच | मनसुखभाई धनजीभाई वसावा | 608157 | 85696 |
| सूरत | मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल | निर्विरोध | |
| हमीरपुर | अनुराग सिंह ठाकुर | 607068 | 182357 |
| हावेरी | बसवराज बोम्मई | 705538 | 43513 |
| धारवाड़ | प्रल्हाद जोशी | 716231 | 97324 |
| उत्तर कन्नड़ | विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी | 782495 | 337428 |
| शिमोगा | बी.वाई.राघवेन्द्र | 778721 | 243715 |
| उडुपी चिकमगलूर | कोटा श्रीनिवास पुजारी | 732234 | 259175 |
| दक्षिण कन्नड़ | कैप्टन ब्रिजेश चौटा | 764132 | 149208 |
| चित्रदुर्ग | गोविंद मकथप्पा करजोल | 684890 | 48121 |
| तुमकुर | वी. सोमन्ना | 720946 | 175594 |
| मैसूर | यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार | 795503 | 139262 |
| बेंगलुरु सेंट्रल | पी सी मोहन | 658915 | 32707 |
| चिक्कबल्लापुर | डॉ के सुधाकर | 822619 | 163460 |
| टीकमगढ़ | डाॅ वीरेंद्र कुमार | 715050 | 403312 |
| मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | 751375 | 103846 |
| इंदौर | शंकर लालवानी | 1226751 | 1175092 |
| बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | 566737 | 55711 |
| जयपुर | मंजू शर्मा | 886850 | 331767 |
| अजमेर | भागीरथ चौधरी | 747462 | 329991 |
| जालोर | लुम्बाराम | 796783 | 201543 |
| राजसमंद | महिमा कुमारी मेवाड़ | 781203 | 392223 |
| भीलवाड़ा | दामोदर अग्रवाल | 807640 | 354606 |
| झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | 865376 | 370989 |
| त्रिपुरा पूर्व | कृति देवी देबबर्मन | 777447 | 486819 |
| बुलन्दशहर | डॉ भोला सिंह | 612970 | 152513 |
| दादर एवं नगर हवेली | डेलकर कलाबेन मोहनभाई | 121074 | 5758 |
| अरुणाचल | किरण रिजिजू | 205417 | 100738 |
| मंडी | कंगना रनौत | 537022 | 74755 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










