Lok Sabha Election 2024: अमेठी में स्मृति ईरानी को टक्कर देंगे BSP के रवि प्रकाश मौर्या, बसपा ने जारी की नई लिस्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2024 11:44 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. अमेठी से बीएसपी ने रवि प्रकाश मौर्या को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की ओर से इस सीट से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही है. जबकि, कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. नई लिस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमेठी, संतकबीरनगर और आजमगढ़ से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. बसपा ने संतकबीरनगर से सैय्यद दानिश को मैदान में उतारा है. वहीं अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, आजमगढ़ से सबीहा अंसारी को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

अमेठी में स्मृति ईरानी से होगा मुकाबला

बता दें बीजेपी ने एक बार फिर अमेठी से स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बसपा इस सीट से रवि प्रकाश मौर्या पर दांव खेल रही है. स्मृति ईरानी 2019 में अमेठी से चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था. अब उनका मुकाबला बीएसपी के रवि प्रकाश मौर्या से होगा.

कांग्रेस ने नहीं खोले हैं पत्ते

अमेठी लोकसभा सीट को लेकर मीडिया गलियारों में चर्चा है कि राहुल गांधी एक बार फिर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस इस सीट से राहुल गांधी को बतौर प्रत्याशी उतार सकती है. हालांकि राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. कल यानी शनिवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक हुई थी, जिसमे उम्मीद थी की अमेठी से राहुल गांधी के नाम का ऐलान हो सकता है. लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. ऐसे में सारा दारोमदार अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऊपर आ गया है. खरगे ही अब तय करेंगे की अमेठी से कांग्रेस मैदान में किसे उतारेगी.

राहुल और प्रियंका से चुनाव लड़ने की अपील

गौरतलब है कि सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता अविनाश पांण्डेय और आराधना मिश्रा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अमेठी और राय बरेली से चुनाव लड़ने की अपील की थी. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका यहां से चुनाव लड़ें. दरअसल शनिवार को सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए. बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई. लेकिन यह तय नहीं किया गया कि अमेठी और रायबरेली से पार्टी किसे प्रत्याशी बनाएगी. हालांकि मीडिया हलकों में खबर है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं.

Also Read: Delhi Liquor Case: सीएम केजरीवाल को क्या कल मिलेगी राहत, 29 अप्रैल को Supreme Court में सुनवाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola