Chatra Lok Sabha Election Result 2024: चतरा से भाजपा के कालीचरण सिंह ने की जीत दर्ज, 225494 वोटों से कांग्रेस को हराया

Chatra Lok Sabha Election Result 2024
Chatra Lok Sabha Election Result 2024: चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने 2,25,494 वोटों से जीत दर्ज की. भाजपा को 5,66,658 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 3,41,164 मत मिले.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Chatra Lok Sabha Election Result 2024: चतरा: चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने 2,25,494 वोटों से जीत दर्ज की. भाजपा को 5,66,658 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को 3,41,164 मत मिले.
Chatra Lok Sabha सीट पर 2 बार जीते भाजपा के सुनील सिंह
चतरा लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 2014 के आम चुनाव में उन्हें यहां 2,95,862 वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2019 में उन्हें 5,28,077 वोट मिले. वर्ष 2014 में चतरा में 54.32 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि र्ष 2019 में 64.97 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
सुनील सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार को 3.77 लाख वोट से हराया
वर्ष 2019 में सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 3,77,871 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया था. तब राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष प्रसाद यादव और सीपीआई के अर्जुन कुमार ने भी यहां से चुनाव लड़ा था. सुभाष प्रसाद यादव को 83,425 वोट मिले, जबकि अर्जुन कुमार को 22,577 वोट.
चतरा लोकसभा सीट पर 63.69 फीसदी लोगों ने किया था मतदान
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 63.69 फीसदी वोटिंग हुई, जो वर्ष 2019 के मतदान से कम है. तब करीब 65 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. बता दें कि झारखंड की चतरा लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन, इसके बाद के दो चुनावों में उसे लोगों का भरपूर प्यार मिला.
भाजपा के वोट बैंक में हुआ जबर्दस्त इजाफा
वर्ष 2014 में भाजपा को यहां की जनता ने 41.50 फीसदी वोट के साथ यह सीट उसकी झोली में डाल दी. वर्ष 2019 के चुनाव में सांसद सुनील कुमार सिंह का जबर्दस्त विरोध हुआ, लेकिन जब वोटिंग की बारी आई, तो एक बार फिर चतरा की जनता ने भाजपा की झोली वोटों से भर दी. इस बार उसे यहां पिछली बार से करीब 16 फीसदी अधिक वोट दिए. इस बार भाजपा को मिले वोट का आंकड़ा 57.03 फीसदी पहुंच गया.
चतरा लोकसभा सीट पर 22 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चतरा लोकसभा सीट पर इस बार 22 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया. यह संख्या वर्ष 2019 के आम चुनाव से कम, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा है. भाजपा ने यहां से इस बार सुनील कुमार सिंह की जगह कालीचरण सिंह को मैदान में उतारा, तो कांग्रेस पार्टी ने केएन त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया. नागमणि ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा.
इसे भी पढ़ें
चतरा लोकसभा सीट पर लगातार दो बार जीते भाजपा के सुनील कुमार सिंह, 2024 में कटा पत्ता
Lok Sabha Election: झारखंड राजद ने मांगी पलामू व चतरा लोकसभा सीट, इंडिया गठबंधन से किया ये आग्रह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




