Lok Sabha Election 2024: बसपा ने उत्तराखंड के लिए 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें किसे मिला टिकट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2024 3:50 PM
Mayawati
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को उत्तराखंड के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. जिसमें पांच उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें पार्टी ने हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया है.
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें टिहरी गढ़वाल से नीम चंद्र छुरियाल को टिकट दिया है. वहीं पौडी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नरायण राम, नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर को मैदान में उतारा है, तो हरिद्वार से जमील अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है.
बसपा ने यूपी के लिए दो किस्तों में जारी की उम्मीदवारों की सूची
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार 24 मार्च को दो किस्तो में उत्तर प्रदेश की 25 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पार्टी ने पहले 16 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की और कुछ ही घंटों के अंतराल में दूसरी सूची जारी कर नौ और प्रत्याशी घोषित किये. बसपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, सहारनपुर से माजिद अली और कैराना से श्रीपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना (आरक्षित) सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से सौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी और बागपत से प्रवीण बंसल को बसपा का टिकट दिया गया है. पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर (आरक्षित) सीट से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला सीट से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू तथा शाहजहांपुर (आरक्षित) सीट से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी बनाया है.
बसपा ने रविवार शाम को दूसरी सूची जारी कर नौ और उम्मीदवार घोषित किये. सूची के अनुसार हाथरस (आरक्षित) से हेम बाबू धनगर, मथुरा से कमलकांत उपमन्यु, आगरा (आरक्षित) से पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा, फिरोजाबाद से सतेन्द्र जैन सौली, इटावा (आरक्षित) से सारिका सिंह बघेल, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर (कानपुर देहात) से राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन (आरक्षित) से सुरेश चंद्र गौतम को उम्मीदवार घोषित किया गया है. बसपा द्वारा घोषित 25 उम्मीदवारों में सात अल्पसंख्यक समुदाय के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










