BJP Candidates List: बीजेपी ने ‘राम’ को भी दिया टिकट, मेरठ से चुनाव लड़ेंगे अरुण गोविल, तीन बार के सांसद का पत्ता कटा

Arun Govil
BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बजने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी. जिसमें आंध्र प्रदेश से 6, बिहार से 17, गोवा से 1, गुजरात से 6, हरियाणा से 4, हिमाचल प्रदेश से 2, झारखंड से 3, कर्नाटक से 4, केरल से 4, महाराष्ट्र से 3, मिजोरम से 1, ओडिशा से 18, राजस्थान से 7, सिक्किम से 1, तेलंगाना से 2, उत्तर प्रदेश से 13 और पश्चिम बंगाल से 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.
BJP Candidates List: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने जिन 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अपनी पांचवीं सूची में की है, उसमें सबसे बड़ी बात है कि पार्टी ने रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल को भी चुनावी मैदान में उतारा है. गोविल को बीजेपी ने मेरठ से टिकट दिया है.
मेरठ से तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटा
मेरठ से अरुण गोविल को टिकट देने के साथ ही बीजेपी ने तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया है. 2009 में उन्होंने 232,137 वोटों से जीत दर्ज की थी. 2014 में उन्होंने 532,981 वोटों से जीत दर्ज की थी. उसके बाद 2019 में 586,184 वोटों से जीत दर्ज की थी.
पांचवीं सूची में बीजेपी ने यूपी से 13 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
- सहारनपुर – राघव लखनपाल
- मुरादाबाद – सर्वेश सिंह
- मेरठ – अरुण गोविल
- गाजियाबाद – अतुल गर्ग
- अलीगढ़ – सतीश गौतम
- हाथरस – अनूप वाल्मीकि
- बदायूं – दुर्विजय सिंह शाक्य
- बरेली – छत्रपाल सिंह गंगवार
- पीलीभीत – जितिन प्रसाद
- सुल्तानपुर – मेनका गांधी
- कानुपर – रमेश अवस्थी
- बाराबंकी – राजरानी रावत
- बहराईच – अरविंद गोंड
बीजेपी ने सुल्तानपुर से मेनका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश से 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उसमें सुल्तानपुर से मेनका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. 2004 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने पीलीभीत से चुनाव जीता और सांसद बनीं. 2009 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी आंवला से जीत दर्ज की थीं. फिर 2014 में पीलीभीत से और 2019 में सुल्तानपुर से जीतकर सांसद बनीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










