Cold Wave Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी ठंड, 14 से 18 दिसंबर तक इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, बदल रहा मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Dec 2025 4:04 PM

विज्ञापन

Weather Forecast, PTI Image

Cold Wave Warning: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख होने की संभावना है. अलग-अलग इलाकों में बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा.

विज्ञापन

Cold Wave Warning: देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है. उत्तर, पूर्वी, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यानी 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 14 दिसंबर को शीतलहर की बहुत संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 से 16 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 14 से 18 दिसंबर तक ठंड के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 14 और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली में 15 से 16 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की बहुत ज्यादा संभावना है.
  • अगले 7 दिनों के दौरान मध्य भारत, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

इन इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

  • मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत ज्यादा संभावना है.
  • 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी शीतलहर चलने की संभावना है.
  • 14 दिसंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है.
  • 14 से 18 दिसंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज्यादा संभावना है.
  • 14 से 16 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • 15 और 16 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 14 से 18 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. बर्फबारी की भी संभावना है. 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 15 से 17 दिसंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 15 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है.

Also Read: Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बनी जहर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola