Karnataka Election 2023: बीजेपी को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ पार्टी नेता HD थमैय्या ने थामा कांग्रेस का दामन

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Election 2023: बीजेपी को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ पार्टी नेता HD थमैय्या ने थामा कांग्रेस का दामन

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता एचडी थमैय्या ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता एचडी थमैय्या ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. आज यानी रविवार को उन्होंने बेंगलुरु स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गये हैं. कांग्रेस की ओर से डीके शिवकुमार ने श्री थम्मैया और उनके समर्थकों का स्वागत किया. चुनाव के पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.


Also Read: जेपी नड्डा का आज से कर्नाटक दौरा, रैली के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

गौरतलब है कि बीजेपी नेता एचडी थमैय्या ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन उस समय थामा है जब पार्टी नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर जा रहे. बता दें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे.

कांक्रेस ने कही यह बात: वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिव कुमार ने इसे लेकर कहा है कि बीजेपी के कई नेता स्वेच्छा से मुझसे मिले. वे चिक्कमगलुरु में बदलाव चाहते थे, 12-13 सदस्यों ने टिकट के लिए आवेदन किया. हम सभी पुराने नेताओं को स्वीकार कर रहे हैं. यह अब चलन है, वे बड़े नेताओं को देखते हैं, हम उन नेताओं को देखते हैं जो बूथ स्तर पर काम करते हैं.

Also Read: Karnataka Election 2023: बीजेपी को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ पार्टी नेता HD थमैय्या ने थामा कंग्रेस का दामन

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola