World Students Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस? जानिए इसके पीछे की कहानी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Oct 2025 9:42 AM
World Students Day 2025 (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
World Students Day 2025: भारत में हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर मनाया जाता है. आइए, जानते हैं इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य और इसका महत्व.
World Students Day 2025: भारत में हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर मनाया जाता है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक फेमस साइंटिस्ट, प्रोफेसर और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे. इस दिन को उनके विज्ञान के प्रति महत्वपूर्ण और ध्यान देने योग्य कार्यों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. साथ ही ये दिन विज्ञान प्रेमियों, छात्रों और एजुकेशन एक्सपर्ट को प्रेरित करता है.
World Students Day: क्या है विश्व छात्र दिवस मनाने का उद्देश्य?
विश्व छात्र दिवस मनाने के पीछे एक ही उद्देश्य है और वो है शिक्षा के समान अवसरों को बढ़ावा देना. साथ ही छात्रों में इनोवेशन की भावना को बढ़ावा देना. इस दिन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है.
क्या है विश्व छात्र दिवस का इतिहास?
15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है. विश्व छात्र दिवस की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई, जब डॉ. कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की 79वीं जयंती को पहली बार इस रूप में मनाया गया. तब से हर साल 15 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है, ताकि उनकी शिक्षाएं और योगदान याद किए जा सकें.
World Students Day 2025 Theme: क्या है इस बार की थीम
विश्व छात्र दिवस 2025 की थीम क्लियर नहीं है. हालांकि, पिछले साल की बात करें तो पिछले साल की थीम थी- “Empowering Students as Agents of Innovation and Change.” वहीं 2023 में थीम थी- “असफलता: सीखने का पहला प्रयास”.
एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जरूरी बातें
इस मौके पर आइए जानते हैं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जरूरी बातें जैसे कि उनका जन्म कहां हुआ और उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की.
एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कब हुआ था?
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मामूली परिवार में हुआ था. उनके पिता एक नाव मालिक और स्थानीय मस्जिद के इमाम (धार्मिक गुरु) थे. वहीं उनकी मां हाउस वाइफ थीं और घर और बच्चों का ध्यान रखती थीं.
कहां से हुई थी एपीजे अब्दुल कलाम पढ़ाई-लिखाई?
आम से माहौल में पले और बड़े हुए कलाम अपनी ज्ञिजासा को लेकर बचपन से ही खास बन गए थे. उनमें शिक्षा हासिल करने की ललक थी. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामनाथपुरम के श्वार्ट्ज हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और फिर 1954 में तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) के सेंट जोसेफ कॉलेज से फिजिक्स की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से पढ़ाई की और विज्ञान के फील्ड में अपने करियर की शुरुआत की.
World Students Day 2025 FAQs
15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. वे एक महान साइंटिस्ट और देश के पूर्व राष्ट्रपति थे.
15 अक्टूबर को किसका जन्मदिन था?
15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था.
डॉ कलाम की वो कौन सी घटना थी जो जीवन भर याद रही?
अग्नि मिसाइल और पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण.
2023 में विश्व छात्र दिवस की थीम क्या थी?
असफलता: सीखने का पहला प्रयास
2024 में विश्व छात्र दिवस की थीम क्या थी?
Empowering Students as Agents of Innovation and Change
एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहां हुआ था?
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था.
यह भी पढ़ें- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी- अखबार बेचने से लेकर ‘मिसाइलमैन’ तक का सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










