UPSC CSE 2025: यूपीएससी के आवेदन करने की तारीख बढ़ी, बस 24 घंटे बाकी, दिए गए लिंक से जल्द करें आवेदन

Edited by Govind Jee
Updated:
विज्ञापन

UPSC result

UPSC CSE 2025: आईएएस और आईपीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कल तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC CSE 2025: आयोग उन सभी उम्मीदवारों को दूसरा मौका दे रहा है जो आईएएस और आईपीएस के लिए आवेदन कर रहे थे. यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई) 2025 के लिए आवेदन विंडो कल 18 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक बढ़ा दी है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे कल तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

UPSC CSE 2025: सुधार विंडो कब तक उपलब्ध होगी

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी तय की थी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों द्वारा बताई गई तकनीकी समस्याओं के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था. नई समयसीमा के तहत आवेदक कल शाम तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही 19 फरवरी से 25 फरवरी तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी, ताकि उम्मीदवार अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकें.

पढ़ें: RUHS vacancy 2025, मेडिकल की डिग्री लेकर घूम रहे हैं! राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

दूसरे चरण में उम्मीदवार आवेदन लिंक खोजें और यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें.

तीसरे चरण में नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें.

उम्मीदवार अपने पंजीकरण के दौरान बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करें.

पांचवें चरण में फॉर्म भरें, शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करें.

अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें: SBI YFI Fellowship, एसबीआई में फेलोशिप पाने का मौका, तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola