ePaper

SBI YFI Fellowship: एसबीआई में फेलोशिप पाने का मौका, तुरंत करें आवेदन

Updated at : 15 Feb 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
SBI YFI Fellowship

SBI YFI Fellowship

SBI YFI Fellowship: एसबीआई फाउंडेशन ने अपने प्रमुख कार्यक्रम, एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के 13वें बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए है जो ग्रामीण विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं.

विज्ञापन

SBI YFI Fellowship: भारतीय स्टेट बैंक समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) शाखा, एसबीआई फाउंडेशन ने अपने प्रमुख एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के 13वें बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह 13 महीने की फेलोशिप युवा स्नातकों और पेशेवरों को ग्रामीण भारत में सतत विकास पहलों को बढ़ावा देने का अवसर देती है. इच्छुक अभ्यर्थी apply.youthforindia.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पिछले 12 वर्षों में इस फेलोशिप के तहत 640 फेलो ने सामुदायिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

क्या है योग्यता ?

उम्मीदवार को 1 अक्तूबर 2025 से पहले स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी. इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान का नागरिक या भारत का विदेशी नागरिक (ओसीआई) होना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत के दिन उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 5 अगस्त 1993 से पहले और 6 अक्तूबर 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.

कैसे करें अप्लाई ?

  • सबसे पहले, आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.youthforindia.org/ पर जाएं.
  • फिर, होम पेज पर दिए गए SBI Youth For India Fellowship 2025-26 लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के बाद, अपनी डिटेल्स भरें.
  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • अंत में, आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

Also Read: Sarkari Naukri: 1 लाख 20 हजार रुपए कमाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola