जल्द करें UPSC CSE 2024 Registration, जानें कैसे और कहां करें आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Mar 2024 2:44 PM

विज्ञापन

upsc cse 2024 last date on 5 march

UPSC CSE 2024 registration: अगर आप इस साल UPSC की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको बता दें, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक है.

विज्ञापन

UPSC CSE 2024 registration last date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2024) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in और upsconline.nic पर जाकर 5 मार्च 2024 पर ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं.

MHA IB Final Result 2022 Out: इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस, सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट आउट

UPSC CSE 2024 registration last date: आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार जो सीएसई 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे upsconline.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट पर, आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर खुद को रजिस्टर करना होगा.
एक बार रजिस्टेशन होने के बाद, आवेदक अब परीक्षा के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं. ध्यान दें कि ओटीआर रजिस्ट्रेशन एक बार ही किया जाता है.
यदि किसी आवेदक ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है, तो वे डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

UPSC CSE 2024 registration last date: जानें योग्यता
यूपीएससी के अनुसार, एक उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधायिका के एक अधिनियम द्वारा शामिल किसी भी विश्वविद्यालय या संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित या धारा 3 के तहत एक विश्वविद्यालय के रूप में घोषित किए गए अन्य शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा के लिए पात्र बनने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के तहत या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

UPSC CSE 2024 registration last date: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2024 है. आयोग यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2024 Exam Date) का आयोजन 26 मई, 2024 को करेगा.

UPSC CSE 2024 registration last date: आयुसीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष ह. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति(SC)/अनुसुचित जनजाति(ST) के लिए अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष निर्धारित है. अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या फिर नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola