कॉलेज ड्रॉपआउट बना किंग मेकर, जानिए थलपति विजय की पढ़ाई और पॉलिटिकल सफर
थलपति विजय (PC-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Education: थलपति विजय एक सफल एक्टर हैं. हाल के सालों में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई से हुई है.
Thalapathy Vijay Education: आज चार राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु, असम) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद काउंटिंग हो रही है. इस बीच थलपति विजय के नाम की खूब चर्चा हो रही है. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ने कुछ साल पहले ही राजनीति में एंट्री की है और अब उनकी पार्टी चुनाव में अच्छा कर रही है. इस बीच लोग उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानना चाहते हैं.
थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar) है. वे तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. चाहे एक्टिंग हो या राजनीति, उनका करियर हमेशा चर्चा का केंद्र बना रहता है.
कहां से पढ़े लिखे हैं थलपति विजय?
थलपति विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के एक स्कूल में हुई थी. इसके बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज में एडमिशन लिया. विजय थलपति ने विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिश लिया था. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज ड्रॉप कर दिया था. बहुत ही कम पढ़ाई के बाद भी विजय आज अपनी एक्टिंग करियर में सफल हैं और अब राजनीति में भी नाम कमाने निकल पड़े हैं.
कौन सी पार्टी के अध्यक्ष हैं थलपति विजय?
थलपति विजय तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष हैं. यह एक भारतीय राजनीतिक पार्टी है, जो दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सक्रिय है. TVK की स्थापना 2 फरवरी 2024 को की गई थी. विजय इसके पहले अध्यक्ष बने.
थलपति विजय का पॉलिटिकल करियर
विजय थलपति एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आए हैं. ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स में कदम रखा हो. लेकिन लोगों को विजय से बहुत सी उम्मीदें हैं. आज इसका फैसला भी हो जाएगा कि वे लोगों की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं. तमिलनाडु की राजनीति में वे क्या जलवा बिखेरते हैं ये तो रिजल्ट ही तय करेगा.
यह भी पढ़ें- रेखा या अमिताभ में कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा, जानें किसके पास है बड़ी डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









