कोमल का डबल धमाका, इनकम टैक्स ऑफिसर के बाद UPSC में AIR 314

कोमल मावी (Image: Instagram)
Komal Mavi Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार क्रैक करने में कई स्टूडेंट्स को सालों लग जाते हैं. वहीं, इस बार के रिजल्ट में एक नाम कोमल मावी का सामने आया है, जिन्होंने बैक टू बैक UPSC CSE Exam क्रैक करके डबल धमाका किया है. कोमल मावी को यूपीएससी में रैंक 314 मिला है.
Komal Mavi Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. पिछले साल की यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा (UPSC CSE 2024) में कोमल मावी को रैंक 661 मिला था. उनका सेलेक्शन इनकम टैक्स में IRS सर्विस के लिए हुआ. इस बार उन्होंने रैंक 314 हासिल किया है. आइए उनकी जर्नी (Komal Mavi Success Story) को करीब से देखते हैं.
Komal Mavi Success Story: गाजियाबाद के गांव से नाता
कोमल मावी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के अफजलपुर गांव की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई अरवाचिन इंटरनेशनल स्कूल से हुई. स्कूल के दिनों से ही वे पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने 10वीं और 12वीं दोनों में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए थे.
स्कूलिंग के बाद उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए IIT दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू किया और साथ ही UPSC की तैयारी जारी रखी.
UPSC के दोनों साल का रिजल्ट किया शेयर
यूपीएससी सिविल सर्विस में इस बार कोमल मावी को रैंक 314 मिला है. उन्हें कुल 972 मार्क्स मिले हैं. इसमें लिखित परीक्षा में उनको 756 और इंटरव्यू में 216 मार्क्स मिले हैं.
कैसी रही UPSC की यात्रा?
कोमल की UPSC यात्रा भी आसान नहीं रही. परिवार के अनुसार वो रोज लगभग 15 से 16 घंटे तक पढ़ाई करती थीं. UPSC में उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट केमिस्ट्री था. एक इंटरव्यू में कोमल बताती हैं कि फाइनल रिजल्ट आने से पहले वो मंदिर गई थीं और सिर्फ इतना कहा था कि मुझे मेरे परफॉर्मेंस के अनुसार ही रैंक देना.
यह भी पढ़ें: ना IITian ना MBA डिग्री, BCom के बाद चितवन बने UPSC टॉपर, मिला AIR 17
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










