ना IITian ना MBA डिग्री, BCom के बाद चितवन बने UPSC टॉपर, मिला AIR 17

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :19 Mar 2026 1:09 PM
विज्ञापन
Chitwan Jain Success Story

UPSC AIR 17 चितवन जैन (Image: Instagram)

Chitwan Jain Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वालों में ज्यादातर छात्र IITian या MBA होल्डर होते हैं. लेकिन इस बार एक नाम चितवन जैन का सामने आया है, जिन्होंने BCom के बाद UPSC क्रैक किया है. चितवन जैन को ऑल इंडिया रैंक 17 मिला है और वो टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

Chitwan Jain Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. चितवन जैन ने BCom की पढ़ाई करने के बाद UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल की. उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अगर मेहनत और सही रणनीति हो तो किसी भी बैकग्राउंड का छात्र UPSC में सफल हो सकता है. आइए उनकी जर्नी (Chitwan Jain Success Story) और यूपीएससी के लिए स्ट्रैटेजी पर एक नजर डालते हैं.

Chitwan Jain Success Story: कौन हैं चितवन जैन?

चितवन जैन का परिवार मध्य प्रदेश के अशोकनगर से जुड़ा हुआ है. वे शहर की सोनी कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी मनीष जैन के बड़े बेटे हैं. एक साधारण ज्वाइंट फैमिली में रहने वाले चितवन शुरू से पढ़ाई में तेज रहे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई अशोकनगर के एक प्राइवेट स्कूल से ही हुई.

चितवन जैन ने 10वीं तक की पढ़ाई शहर के एक प्राइवेट स्कूल से पूरी की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे भोपाल चले गए. वहीं से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की.

दिल्ली से किया BCom

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद चितवन दिल्ली चले गए. वहां उन्होंने BCom में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विस में जाना है. ग्रेजुएशन पूरा होते ही उन्होंने बिना समय गंवाए UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

मेंटर तनु जैन से मुलाकात

हाल ही में चितवन जैन ने मशहूर UPSC मेंटर तनु जैन से मुलाकात की. उन्होंने सिविल सर्विस की अपनी तैयारियों पर खुल के बात की. बता दें कि तनु जैन भी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं.

दो बार हुए फेल

चितवन जैन के लिए UPSC की तैयारी आसान नहीं थी. शुरुआत में उन्होंने दो बार प्रीलिम्स परीक्षा दी लेकिन दोनों बार वे पास नहीं हो सके. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. हर असफलता से उन्होंने सीख ली और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया.

तीसरी बार उन्होंने पूरी रणनीति के साथ परीक्षा दी और इस बार प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरणों को पार कर लिया. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर देश के टॉप सफल उम्मीदवारों में जगह बना ली. रैंक के अनुसार चितवन को IAS सर्विस मिल सकता है.

स्मार्ट वर्क+हार्ड वर्क की स्ट्रैटेजी

एक इंटरव्यू में चितवन कहते हैं कि UPSC की तैयारी में सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति भी जरूरी होती है. वे कहते हैं कि उन्हें रटकर पढ़ना कभी पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने पढ़ाई का ऐसा तरीका अपनाया जिसमें स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क दोनों का संतुलन हो.

यह भी पढ़ें: कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola