तुम्हारी औकात क्या है? सुनकर Officer बनने ठानी, 2 बच्चों की मां ने PCS क्लियर कर दिया जवाब

आरती गुप्ता (PC-Instagram) Success Story of Aarti Gupta
Success Story of PCS Aarti Gupta: रायबरेली की आरती गुप्ता ने जिंदगी की चुनौतियों और तानों को प्रेरणा बनाकर पीसीएस परीक्षा पास की. दो बच्चों की जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. उन्हें तानों ने और मजबूत बनाया. आप भी उनके कहानी पढ़ें जो आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी.
Success Story of PCS Arti Gupta: मन में ठान लिया तो सपनों को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है. कुछ कहानियां हमें यह सिखाती हैं कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो मंजिल जरूर मिलती है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है रायबरेली जिले के मुंशीगंज की रहने वाली आरती गुप्ता की, जिन्होंने गृहस्थी और बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए पीसीएस अधिकारी बनकर अपनी पहचान बनाई. यहां आप Success Story of PCS Arti Gupta in Hindi को पढ़ें जो आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी.
यहां से हुई शुरुआत (Success Story of PCS Aarti Gupta)
एक वीडियो में आरती गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां शिक्षक थीं और दो छोटे भाई थे. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बीटीसी (BTC) कोर्स किया. इसी दौरान एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमृता सोनी से मुलाकात हुई. तभी आरती ने तय किया कि एक दिन वह भी अफसर बनेंगी.
फेसबुक पोस्ट ने जगाया (Success Story in Hindi)
शिक्षक की नौकरी और दो बच्चों की जिम्मेदारी ने आरती को उनका सपना भुला दिया. लेकिन एक दिन फेसबुक पर बचपन के दोस्त की पोस्ट ने उन्हें झकझोर दिया. वहां लिखा था – Scientist, Germany. यह देखकर उन्हें अपने अधूरे सपने की याद आई और उन्होंने तय किया कि वह भी पीसीएस अधिकारी बनेंगी.
पति का मिला साथ (Success Story of PCS Arti Gupta in Hindi)
स्कूल में सहकर्मी के तानों ने आरती को और मजबूत बनाया. एक बार एक सहकर्मी ने उन्हें धक्का देकर कहा – “तुम्हारी औकात क्या है?”. उस दिन से आरती ने मन ही मन ठान लिया कि अब अपनी पहचान बनानी है. 2019 में पहली बार परीक्षा नहीं दे पाईं, लेकिन फिर से पूरी लगन के साथ तैयारी शुरू की. जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई आसान नहीं थी, लेकिन पति ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि “तुम घर से बाहर रहकर तैयारी करो.” इसके बाद आरती दिल्ली के मुखर्जी नगर आकर पीजी में रहने लगीं और पूरी तरह पढ़ाई में लग गईं.
मेहनत रंग लाई, बनी पीसीएस अधिकारी (Success Story in Hindi)
लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद जब रिजल्ट आया, तो आरती का नाम फाइनल लिस्ट में देखकर परिवार और उनके समर्थक बेहद खुश हुए. यह क्षण खास तब बन गया जब उनके छोटे बेटे ने अखबार में उनकी फोटो देखकर कहा – “मम्मी, आपका नाम छपा है.”
इसे भी पढ़ें- UPSC Success Story: पत्थर तोड़ने का काम, 10 रुपये की दिहाड़ी, अफसर बनने के जुनून ने क्लियर कराया UPSC
इसे भी पढ़ें- Success Story: 10वीं फेल पर UPSC में 3 बार नाम, IPS ईश्वर की ये कहानी है आपको नहीं मानने देगी हार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




