16 की उम्र में शादी, ससुराल में पिटाई, घरेलू हिंसा से लड़ते हुए सविता बनीं कमिश्नर

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :26 Sep 2025 5:54 PM
विज्ञापन
Savita Pradhan

कमिश्नर Savita Pradhan की फोटो (Image: Instagram)

Savita Pradhan Success Story: कहते हैं कि मेहनत और हौसले से बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हराया जा सकता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मध्य प्रदेश कैडर की ऑफिसर सविता प्रधान ने. उनका जीवन सफर संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सिविल सर्विस जैसी मुश्किल परीक्षा पास कर ली.

विज्ञापन

Savita Pradhan Success Story: मध्य प्रदेश में मुख्य नगरपालिका अधिकारी पद पर तैनात रह चुकीं सविता प्रधान की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. खास कर उनकी कहानी उन महिलाओं को जरूर पढ़नी चाहिए जिन्हें ये लगता है कि शादी के बाद करियर में कुछ कर नहीं सकतीं. 16 साल की उम्र में शादी होने के बाद सविता प्रधान (Savita Pradhan) कैसे कमिश्नर बनती हैं यह बहुत रोचक और संघर्ष भरा सफर है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

Savita Pradhan Success Story: कौन हैं सविता प्रधान?

सविता प्रधान का जन्म मध्य प्रदेश के एक साधारण परिवार में हुआ था. घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. ऐसे माहौल में बच्चों की पढ़ाई कराना आसान नहीं होता, लेकिन सविता ने छोटी उम्र से ही पढ़ाई को अपना लक्ष्य बना लिया था. उनके परिवार ने भी जितना हो सका, उतना साथ दिया.

घरेलू हिंसा का शिकार

10वीं क्लास पास करने के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिल गई, जिससे उनकी पढ़ाई आगे बढ़ सकी. लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. महज 16 साल की कम उम्र में ही उनकी शादी एक अमीर परिवार में हो गई.ससुराल में उन्हें काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी. पति अक्सर उनकी पिटाई करता था.

शेयर की पुरानी यादें

हालात इतने बिगड़ गए कि सविता ने आखिरकार अपने बच्चों को लेकर ससुराल छोड़ दिया. एक इंटरव्यू में वो बताती हैं कि उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आते थे. बच्चों की चिंता में उन्होंने गलत कदम नहीं उठाया और महज 2700 रुपये लेकर घर से निकल गईं.

ब्यूटी पार्लर से कमाई

ससुराल छोड़ने के बाद सविता ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपने बच्चों के पालन-पोषण और खर्च चलाने के लिए एक ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू किया. इसी बीच उन्होंने पढ़ाई दोबारा शुरू की. इंदौर यूनिवर्सिटी से उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की. यह कदम उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ साबित हुआ.

MP PCS में मिली सफलता

घरेलू हिंसा सहने के बाद सविता ने स्टेट सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक की. उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर ली. इसके बाद वो नगर निगम में कमिश्नर के पद पर तैनात हो गईं. उन्हें अपने बेहतरीन काम के चलते कई प्रमोशन मिले और वह IAS ऑफिसर बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: डॉलर में सैलरी नहीं देसी सर्विस पर आया दिल, लाखों की नौकरी छोड़ IPS बनीं पूजा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola