पिता के एक्सीडेंट ने नहीं तोड़ा हौसला, हॉस्पिटल में रहकर मोक्षदा ने की पढ़ाई, बनीं मंत्रालय में अधिकारी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Nov 2025 4:23 PM

विज्ञापन

Success Story Mokshada Tiwari (Image: Instagram)

Mokshada Tiwari Success Story: मोक्षदा तिवारी केंद्रीय मंत्रालय में काम करती हैं. सोशल मीडिया पर हजारों युवा उन्हें फॉलो करते हैं. लेकिन जो उन्हें खास बनाता है, वो सिर्फ उनकी नौकरी नहीं बल्कि नौकरी पाने के पीछे का संघर्ष है. आइए उनकी कहानी को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Mokshada Tiwari Success Story: जिंदगी में हालात चाहे जितने मुश्किल क्यों न हों, अगर इंसान ठान ले तो वह हर मंजिल पा सकता है. ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली मोक्षदा तिवारी की, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानी. पिता के एक्सीडेंट के बाद जब पूरा परिवार सदमे में था, तब उन्होंने हॉस्पिटल में रहकर पढ़ाई जारी रखी और आज केंद्रीय मंत्रालय में अधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं.

Mokshada Tiwari Success Story: यूपी की रहने वाली

मोक्षदा तिवारी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली हैं. आज वो केंद्र सरकार के मंत्रालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. सोशल मीडिया पर मोक्षदा काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर छात्रों को पढ़ाई और एग्जाम की तैयारी से जुड़ी टिप्स शेयर करती हैं.

बचपन से ही पढ़ाई में तेज

मोक्षदा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पीलीभीत से ही पूरी की. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 10 CGPA हासिल किया और स्कूल की टॉपर बनीं. बचपन से ही उनका सपना था कि वो पढ़ाई के दम पर कुछ बड़ा करें और परिवार का नाम रोशन करें.

इंजीनियरिंग के साथ शुरू हुआ नया सफर

स्कूल के बाद मोक्षदा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला किया. उन्होंने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. कॉलेज के दिनों में ही उनका रुझान सरकारी नौकरी की ओर बढ़ने लगा. उन्होंने ठान लिया कि अब सिविल सर्विस या केंद्रीय मंत्रालय में काम करेंगी.

पिता के एक्सीडेंट ने बदला जिंदगी का दौर

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद मोक्षदा ने SSC Exams की तैयारी शुरू की. शुरुआत में उन्होंने कोचिंग ज्वाइन की, लेकिन कुछ समय बाद घर लौट आईं और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की. तभी उनके जीवन में बड़ा झटका लगा- SSC CGL Tier 1 परीक्षा से ठीक पहले उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया. पूरा परिवार अस्पताल में था. लेकिन मोक्षदा ने हार नहीं मानी. वो हॉस्पिटल में रहकर पिता की सेवा करती रहीं और साथ ही वहीं से पढ़ाई भी करती रहीं.

असफलता से सफलता तक की कहानी

पहली बार SSC CGL परीक्षा में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम किया और तैयारी जारी रखी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई. SSC CGL 2019 परीक्षा में मोक्षदा ने रैंक 211 हासिल की और ASO (Assistant Section Officer) पद पर चयनित हुईं. आज वो केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत हैं और सोशल मीडिया पर अपनी सफलता की यात्रा से दूसरे छात्रों को प्रेरित करती हैं.

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में पति से टूटा रिश्ता, बच्चे को गोद में लेकर की पढ़ाई, मुश्किल हालात में भी UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola