पापा मैं DSP बन गया! जेल, झूठे केस के बीच मध्य प्रदेश के जैनेंद्र ने पाई सफलता
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Nov 2025 12:54 PM
जैनेंद्र कुमार (फोटो क्रेडिट-फेसबुक)
Jainendra Kumar MPPSC: MPPSC PCS 2023 में सफलता हासिल करने वाले जैनेंद्र कुमार निगम की कहानी काफी फिल्मी है. उन्होंने जेल से DSP तक का सफर तय किया है. आर्थिक तंगी, गरीबी और कई तरह की परेशानियों से लड़कर जैनेंद्र ने MPPSC PCS 2023 में सफलता हासिल की. आइए, जानते हैं उनकी कहानी.
Jainendra Kumar MPPSC: अगर इरादे पक्के हो तो कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं सफलता जरूर मिलती है. ये बात MPPSC PCS 2023 में सफलता हासिल करने वाले जैनेंद्र कुमार निगम पर फिट बैठती है. जैनेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के छोटे से गांव से आते हैं. परिवार में चल रहे विवाद के कारण उन पर हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए और जेल भी जाना पड़ा. आर्थिक तंगी, गरीबी और कई तरह की परेशानियों से लड़कर उन्होंने आखिरकार परीक्षा में सफलता हासिल की है. आइए, जानते हैं जैनेंद्र कुमार की सफलता (Success Story) की कहानी.
पिता के अधूरे सपने को किया पूरा
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले के डोंगरपुरा गांव से आते हैं. उन्होंने इतिहास में एमए किया है. MPPSC PCS क्रैक करने की प्रेरणा अपने पिता से मिली. उनके पिता भी PCS की तैयारी करते थे. लेकिन परिवार की जिम्मेदारी और अन्य परेशानियों के कारण उन्होंने अपने सपनों की कुर्बानी दे दी. वहीं अब बेटे ने MPPSC PCS में सफलता हासिल करके अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा किया है.

झूठे मुकदमे में जेल जाना पड़ा
जैनेंद्र की सफलता की कहानी आसान नहीं है. उनका ये सफर कई संघर्षों, मुश्किलें, तनाव और झूठे मुकदमों से होकर गुजरा है. पारिवारिक विवाद में झूठा आरोप लगाकर जैनेंद्र को 2019 में जेल भेजा गया. यही नहीं वर्ष 2020 में उनके घर और माता पिता पर हमला हुआ. इस साल उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा. वहां अन्य कैदियों के साथ रहकर भी जैनेंद्र ने खुद को टूटने ने दिया. उन्हें पता था कि उनका जीवन सिर्फ संघर्षों के लिए नहीं बना है. एक दिन उन्हें ‘सुख का सूरज’ भी देखने को मिलेगा.
पहले प्रयास में पाई सफलता
तमाम परेशानियों के बाद भी जैनेंद्र ने हार नहीं मानी और जेल से छूटने के बाद इंदौर जाकर MPPSC PCS परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. पहले प्रयास में वर्ष 2020 में उन्होंने परीक्षा पास की और नायब तहसीलदार का पद हासिल किया. लेकिन जैनेंद्र का सपना तो डीएसपी बनने का था. ऐसे में उन्होंने नौकरी ले ली और दोबारा तैयारी शुरू की.
ड्रिप लगाकर दी परीक्षा
2021 में नई ऊर्जा के साथ तैयारी शुरू तो की लेकिन इस बार अंतिम चरण में सेलेक्ट नहीं हुए. MPPSC 2022 में सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा) पद पर हासिल किया. MPPSC 2023 की मुख्य परीक्षा के दौरान उन्हें मलेरिया और टाइफाइड हो गया. ड्रिप लगाकर परीक्षा में बैठे और आखिरकार सफल हो गए.
मां को दिया वचन पूरा किया
जब जैनेंद्र ने तैयारी के लिए अपना गांव छोड़ा था तब उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि अब वे डीएसपी बनकर ही लौटेंगे. आखिरकार जब रिजल्ट आया तो उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता को फोन पर इसकी खबर दी. कॉल पर जब जैनेंद्र ने पिता से बताया, “पापा में DSP बन गया” तो उनके माता-पिता का गला रुंध गया और उनके आंखों में खुशी के आंसू आ गए.
यह भी पढ़ें- MPPSC Topper और IAS सृष्टि देशमुख का अनसुना कनेक्शन! ड्राइवर पिता ने देखा था अफसर बनाने का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










