हिंदी मीडियम से UPSC फतह, पहले प्रयास में ही अलका बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर

IRS अलका त्रिपाठी (Image: Instagram)
Alka Tripathi Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले ज्यादातर छात्रों को लगता है कि इंग्लिश पर कमांड बहुत जरूरी है. बस्ती की रहने वाली अलका त्रिपाठी ने इस सोच को बदल दिया है. हिंदी मीडियम की स्टूडेंट अलका ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम को क्रैक कर लिया.
Alka Tripathi Success Story: हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने वाली अलका ने पहले ही प्रयास में UPSC Civil Services Exam पास कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया. आज वह इनकम टैक्स विभाग में IRS अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं. आइए उनकी यूपीएससी जर्नी (Alka Tripathi Success Story) को करीब से देखते हैं.
Alka Tripathi Success Story: कौन हैं अलका त्रिपाठी?
अलका त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बिरतिया क्षेत्र की रहने वाली हैं. उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. परिवार में कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने कभी हालात को अपनी मंजिल के बीच नहीं आने दिया. अलका के पिता वीरेंद्र त्रिपाठी का निधन हो चुका है. ऐसे मुश्किल समय में उनके चाचा धीरेंद्र त्रिपाठी ने उन्हें हर कदम पर सपोर्ट किया.
पढ़ाई में अव्वल
अलका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से की और 8वीं तक वहीं पढ़ीं. इसके बाद 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई बस्ती शहर के सावित्री विद्या विहार स्कूल से पूरी की. अलका शुरू से पढ़ाई में तेज रही हैं. उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में यूपी बोर्ड से 97 प्रतिशत अंक हासिल किए.
LBSNAA में अलका त्रिपाठी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
स्कूलिंग पूरी करने के बाद अलका ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की. उनका मन भूगोल सब्जेक्ट में लग गया. साल 2022 में ग्रेजुएशन खत्म होते ही उन्होंने तय कर लिया कि अब सिविल सर्विस ही उनका लक्ष्य है. इसके बाद वह दिल्ली चली गईं और पूरी गंभीरता के साथ UPSC की तैयारी शुरू कर दी.
UPSC में रैंक 657
दिल्ली में रहकर उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी की. उन्होंने पूरी परीक्षा हिंदी मीडियम से दी. उनका इंटरव्यू का मीडियम भी हिंदी ही थी. साल 2024 में अलका ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को रैंक 657 लाकर क्रैक कर लिया. अलका को उनके रैंक के अनुसार इनकम टैक्स में IRS सर्विस मिला. वो फिलहाल वित्त मंत्रालय में तैनात हैं.
यह भी पढ़ें: न लाखों का खर्चा, न समय की बर्बादी, बिना कोचिंग विमल को UPSC में AIR 107
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




