न लाखों का खर्चा, न समय की बर्बादी, बिना कोचिंग विमल को UPSC में AIR 107

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
Vimal Kumar UPSC Topper 2026

विमल कुमार UPSC AIR 107 (Image: Instagram)

Vimal Kumar UPSC Topper: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. इसकी तैयारी के लिए कोचिंग पर लाखों का खर्च करते हैं. वहीं, एक नाम विमल कुमार का सामने आया जिन्होंने बिना कोचिंग UPSC जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक किया है.

विज्ञापन

Vimal Kumar UPSC Topper: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन सफलता उनमें से कुछ ही लोगों को मिल पाती है. ऐसे ही मेहनत और धैर्य की मिसाल है विमल कुमार, जिन्होंने UPSC 2025 में AIR 107 हासिल किया है. आइए इनकी (Vimal Kumar UPSC Topper) यूपीएससी की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Vimal Kumar UPSC Topper: कौन है विमल कुमार? 

विमल कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता रामदेव एक किसान है, जो भट्ठे पर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी है. विमल अपने घर पर सबसे छोटे हैं. उनके दो भाई और दो बहन है. विमल हमेशा से पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं. 

कहां से की थी इनकी पढ़ाई? 

विमल (Vimal Kumar UPSC Topper) ने अपनी प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई गांव में रहकर ही की. इसके बाद नवोदय विद्यालय में उनका सिलेक्शन हो गया, जहां से उन्होंने हाईस्कूल तक पढ़ाई की. दक्षिणा फाउंडेशन से स्कॉलरशिप मिलने पर विमल ने जवाहर नवोदय से ही इंटर की पढ़ाई करने केरल चले गए. फिर विमल ने IIT दिल्ली से बीटेक किया. बीटेक करने के दौरान कई जॉब ऑफर आए, लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ IAS बनना था. इसलिए उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ सिविल सर्विस की तैयारी में लगाया. 

सेल्फ स्टडी से क्लियर किया UPSC

घर की फाइनेंशियल कंडीशन ठीक न होने के कारण विमल ने कभी भी यूपीएससी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी. बिना कोचिंग के विमल ने सेल्फ स्टडी करके चार बार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दी. लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. दो बार मेंस एग्जाम में फेल हो गए और दो बार इंटरव्यू देने के बाद भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाएं. फिर भी विमल ने हार नहीं माना और UPSC 2025 में AIR 107 हासिल किया. 

यह भी पढ़ें: 3 नंबर से चूके, पर चौथे प्रयास में पुलकित ने हासिल की UPSC AIR 242

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola