35 बार रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार, पहले बने IPS फिर IAS   

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :14 Apr 2026 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story Vijay Wardhan

विजय वर्धन (PC-X)

Success Story: विजय वर्धन हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने 35 बार रिजेक्शन झेला. लेकिन आखिरकार IAS बनकर सफलता हासिल कर ली.

विज्ञापन

Success Story: एक-दो बार असफल होने पर जहां कई लोग हिम्मत हार जाते हैं, वहीं हरियाणा के इस बेटे ने 35 बार रिजेक्शन झेलने के बाद भी हार नहीं मानी. बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन हिम्मत को टूटने नहीं दिया. हम बात कर रहे हैं विजय वर्धन की, जोकि पहले IPS बने और फिर IAS.

हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले

विजय वर्धन हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. लेकिन उनके सपने काफी बड़े थे. वर्धन ने शुरुआत से ही ठान लिया था कि सिविल सेवा में उम्दा करना है.

Vijay Vardhan
विजय वर्धन (pc-x)

BTech करने के बाद शुरू की UPSC की तैयारी

विजय वर्धन की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा से हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से इंजीनियरिंग की. विजय को प्राइवेट नौकरी नहीं करनी थी, इसलिए उन्होंने सरकारी नौकरी पर फोकस किया. उन्होंने 2014 से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी.

35 बार मिला रिजेक्शन

विजय ने करीब 35 सरकारी परीक्षाओं में अपनी किस्मत आजमाई. इनमें HPSC, UPPSC, SSC CGL और CDS जैसी कई परीक्षाएं शामिल थीं. लेकिन वे सभी में असफल हो गए. हार नहीं मानते हुए, वे हर बार अपनी गलतियों से सीखते थे. उन्होंने अपनी गलतियों को देखते हुए खुद पर काम किया.

2018 में मिली सफलता

बहुत मेहनत करने के बाद विजय वर्धन को 2018 में UPSC CSE परीक्षा में सफलता मिली. उनका रैंक AIR 104 था. उन्हें IPS की सर्विस मिली. लेकिन विजय को IAS ही बनना था. ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. वर्ष 2021 में उनकी किस्मत चमकी और यूपीएससी सीएसई में सफलता के साथ IAS का पद मिला.

UPSC Vijay Wardhan
मार्कशीट पीडीएफ का स्क्रीनशॉट (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

आखिरी दम तक हार न मानने की सीख

विजय वर्धन की ये आखिरी सफलता, इससे पहले की 35 असफलताओं पर भारी पड़ी. IAS सेवा के लिए उनका चयन हो गया. उनकी स्टोरी लाखों सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है कि चाहे कुछ भी हो अपने सपने को पाने के लिए आखिरी तक कोशिश करती रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- हिंदी मीडियम से UPSC फतह, पहले प्रयास में ही अलका बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola