इंटरव्यू में सर ने कहा वेरी गुड…पटना के यश ने बिना किसी कोचिंग BPSC में पाई सफलता, बनेंगे DSP

Updated:
विज्ञापन

यश BPSC रैंक 122

BPSC Success Story: पटना के रहने वाले यश ने BPSC 70वीं CCE परीक्षा में सफलता हासिल की है. वे DSP बनेंगे. ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर उन्होंने ये सफलता हासिल की. आइए, जानते हैं उनकी जर्नी.

विज्ञापन

BPSC Success Story: BPSC 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में पटना के कुम्हरार के रहने वाले यश ने 122 रैंक के साथ सफलता हासिल की है. यश को DSP का पद मिला है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनका सेलेक्शन हुआ, वे कंफर्म थे कि उनका चयन होगा लेकिन DSP पद के लिए हो जाएगा, ये उनके लिए भी सरप्राइज जैसा है.

पटना से हुई स्कूल की पढ़ाई-लिखाई, BHU से ग्रेजुएशन

यश की शुरुआती पढ़ाई पटना से हुई है. उन्होंने Baldwin Academy स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने BHU (Banaras Hindu University) से BA LLB की डिग्री हासिल की. उन्होंने शुरुआत से सोच लिया था कि सिविल सेवा में जाना है, इसलिए आगे कानून के फील्ड में डिग्री हासिल नहीं किया. उन्होंने बीए की पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सेवा के लिए खुद को तैयार किया. वे पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय पर काफी ध्यान देते थे.

BPSC 69th CCE Prelims में 2 मार्क्स से रह गए पीछे

यश ने BPSC 69वीं CCE परीक्षा दी थी. लेकिन उस समय वे CAPF की भी परीक्षा दे रहे थे. यही कारण था कि वे BPSC पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाए और पहले अटेंप्ट में वे असफल हो गए. उन्होंने BPSC 69वीं CCE प्रीलिम्स परीक्षा में 89 मार्क्स हासिल किया था. लेकिन कटऑफ 91 गया था, जिस कारण वे प्रीलिम्स में ही असफल हो गए. इसके बाद उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में सिर्फ और सिर्फ BPSC पर फोकस किया.

BPSC इंटरव्यू अच्छा गया तो यकीन हो गया था कि सेलेक्शन पक्का है

इंटरव्यू में यश ने सभी सवालों के जवाब अच्छे से दिया था. यही कारण है कि उन्हें इंटरव्यू में बैठे चेयरमैन ने कहा कि वेरी गुड. BPSC परीक्षा की तैयारी के लिए यश ने ऑफलाइन कोई कोचिंग नहीं ली थी. उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की थी. उनकी पूरी तैयारी का बेस बिहार रहा. हां, ऑनलाइन माध्यम से उन्होंने BHU के कुछ प्रोफेसर से भी हेल्प ली थी. वहीं, मेन्स परीक्षा के दौरान उन्होंने कुछ ऑफलाइन टेस्ट सीरीज दिया, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ.

UPSC की तैयारी से हुई थी शुरुआत

यश ने न सिर्फ BPSC की तैयारी की थी बल्कि उन्होंने UPSC से सिविल सेवा के सफर की शुरुआत की थी. यही कारण है कि इस बार की BPSC मेन्स परीक्षा में जहां सवाल बहुत टफ थे, यश को कुछ खास परेशानी नहीं हुई. यश ने इंग्लिश मीडियम में BPSC की परीक्षा दी थी.

मां की आंखों की सर्जरी चल रही थी और रिजल्ट आया

BPSC का रिजल्ट जब आया तो यश की मां काफी बीमार चल रही थीं. उनके आंखों का Retina Detachment Surgery हुआ था. ऐसे में घर का माहौल काफी तनावपूर्ण था. लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद माहौल थोड़ा खुशनुमा हो गया.

संघर्ष के बाद मिली सफलता

BPSC ने 20 जून को 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल 2027 कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन हुआ. इनमें से एक यश हैं, जिन्होंने 122वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने इससे पहले UPSC और अन्य सरकारी परीक्षा में असफलता हासिल करने के बाद भी हार नहीं मानी. उनकी कामयाबी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि अगर बिना थके, बिना हारे मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है.

यह भी पढ़ें- मंडप से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, एक साथ क्रैक किया BPSC, पति BPRO तो पत्नी बनी DSP

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola