कौन हैं मैथ्स ओलंपियाड जीतने वाली श्रेया, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से हुआ जिक्र
बैकग्राउंड- पीएम मोदी, गोल घेरे में- श्रेया एस मुंधाडा (PC-ANI)
Success Story: आज यानी कि 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) मना रहा है. इस मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, साइंटिस्ट, खिलाड़ियों और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परफॉर्मेंस करने वालों की एचीवमेंट का भी जिक्र किया. इसी कड़ी में मैथ्स ओलंपियाड में Gold Medal जीतने वाली श्रेया मुंधाडा का जिक्र हुआ. आइए जानते हैं कि कौन हैं श्रेया मुंधाडा.
Success Story: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं, उनकी क्षमता और टैलेंट का जिक्र किया. इस मौके पर मैथ्स ओलंपियाड विनर श्रेया एस मुंधाडा (Shreya Shantanu Mundhada) का भी जिक्र हुआ. श्रेया वही छात्रा हैं जिन्होंने यूरोपियन गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड (EGMO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के लिए इतिहास रच दिया.
कौन हैं श्रेया एस मुंधाडा?
श्रेया शांतनु मुंधाडा महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली एक मेहनती छात्रा हैं. उन्होंने फ्रांस के बॉरडो में आयोजित European Girls Mathematical Olympiad (EGMO) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. खास बात यह है कि वह इस फेमस कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल (First Gold Medal Winner) जीतने वाली पहली भारतीय छात्रा बनीं.
View on Instagram
मैथ्स में गोल्ड मेडल जीतकर श्रेया मुंधाडा ने रचा इतिहास
EGMO 2026 में श्रेया ने 42 में से 35 मार्क्स हासिल किए और गोल्ड मेडल हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि की बदौलत भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. भारत 67 देशों के बीच छठे स्थान पर रहा. भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता.
ये भी पढ़ें: 15 August Flag Hoisting Rules 2026: जानें तिरंगा फहराने का सही समय, नियम और Flag Code of India
गोल्ड मेडल जीतने पर श्रेया को PM ने दी थी बधाई
श्रेया की उपलब्धि का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले अप्रैल 2026 में अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) में भी कर चुके हैं. उस समय उन्होंने भारतीय छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की थी. पीएम से मिली प्रशंसा पर श्रेया ने आभार जताते हुए कहा था कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है.
देश की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
श्रेया मुंधाडा की सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन लाखों छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो साइंस और मैथ्स के फील्ड में अपना फ्यूचर बनाना चाहती हैं. मुंबई की इस छात्रा ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर भारतीय छात्राएं दुनिया के किसी भी मंच पर देश का गौरव बढ़ा सकती हैं.
क्या है EGMO?
European Girls Mathematical Olympiad (EGMO) दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं में से एक है. इसमें विभिन्न देशों की स्कूली छात्राएं हिस्सा लेती हैं और कठिन गणितीय समस्याओं को हल करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं. यह प्रतियोगिता गणितीय सोच, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता की परीक्षा मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानी जिनका नाम इतिहास की किताबों में भी नहीं मिलता, पढ़ें इनकी अनसुनी कहानियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







